संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) यानी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं और इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. इस एग्जाम कैलेंडर में प्रीलिम्स और मेंस का पूरा शेड्यूल दिया गया है, साथ ही एग्जाम टाइमिंग की जानकारी भी दी गई है. शेड्यूल कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, आइए जानते हैं.
नोट कर लीजिए परीक्षा का तारीखें
इंजीनियरिंग सर्विसेज का प्रीलिम्स एग्जाम: 31 जनवरी 2027 को दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी
मेंस परीक्षा: 18 जून 2027 को होगी
क्या होगा एग्जाम पैटर्न?
शुरुआती या प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 500 अंकों के दो ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे. पेपर-1 में जनरल नॉलेज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का टेस्ट होगा. ये सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा और 200 नंबर का होगा. वहीं पेपर-2 में इंजीनियरिंग से जुड़ी तमाम चीजें पूछी जाएंगीं. ये दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा और 300 नंबर का होगा. इसमें उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार चार प्रमुख ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं.
कैसे होगा चयन?
प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम देना होगा. इसके बाद जो उम्मीदवार इसमें भी क्वालिफाई होंगे, उन्हें इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाय जाएगा. आखिर में तीनों के नंबर एक साथ जोड़कर मेरिट लिस्ट जारी होगी.
ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
- एग्जाम का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- वेबसाइट पर नोटिफिकेशन सेक्शन में आपको टाइम टेबल मिलेगा
- 'इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2027' के लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद पीडीएफ खुलेगी, जिसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं
यह भी पढ़ें | असम मॉडल की तारीफ क्यों कर रहे हैं अग्निवीर? नौकरी छोड़ने पर भी मिलेगा आरक्षण
यह भी पढ़ें | UPSC की तैयारी में सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं एस्पिरेंट्स? मेन्स क्रैक करने वाले PCS अफसर ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं