विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

अपने साथी को बचाने के लिए खूंखार बब्बर से भिड़ा लकड़बग्घा का कबीला, चौंका देगा वीडियो

चौंका देने वाले इस वीडियो में लकड़बग्घों का कबीला अपने साथी को बचाने के लिए खूंखार बब्बर से भिड़ता नजर आ रहा है. वाइल्ड लाइफ से जुड़ा यह वीडियो लोगों के पसीने छुड़ा रहा है.

अपने साथी को बचाने के लिए खूंखार बब्बर से भिड़ा लकड़बग्घा का कबीला, चौंका देगा वीडियो
बब्बर शेर से भिड़ता लकड़बग्घों का झुंड.

जंगल के राजा कहे जाने वाले बब्बर शेर के सामने आने से जानवर तो क्या इंसान भी खौफ खाते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कुछ वीडियो होश उड़ा देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें लकड़बग्घा का कबीला अपने साथी को बचाने के लिए खूंखार बब्बर से भिड़ते नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, लकड़बग्घों की टोली आपस में मिलकर अपने शिकार को खा रहे होते हैं, लेकिन तभी वहां खूंखार बब्बर शेर की एंट्री होती है, जो शिकारियों की टोली में से एक को अपना निवाला बना लेता है. इस बीच वहां मौजूद लकड़बग्घों का झुंड अपने साथी को बचाने की हर संभव कोशिश में जुट जाते हैं और जंगल के राजा से भिड़ जाता है. वीडियो के आखिर में शेर का निवाला बनने वाले अपने साथी को लकड़बग्घों का झुंड लेकर वहां से फरार हो जाता है.

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों के डर के मारे पसीने छूट रहे हैं. वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. यूं तो सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है. वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyenas Attack Lion Video, Video Of Hyenas Attacking Lion, Viral Video Of Hyenas, Viral Video Of Lion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com