विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2024

आइए प्यार करवाते हैं....पति ने सोशल मीडिया पर कर दी लड़की की तारीफ, पत्नी ने वहीं कह दी ऐसी बात, नहीं रुकेगी हंसी

पति ने सोशल मीडिया पर एक लड़की के गाने और उसकी आवाज़ की तारीफ कर दी. पत्नी ने देख लिया और फिर पत्नी ने बिना कुछ सोचे वहीं पर पति की बात का जवाब दे दिया.

आइए प्यार करवाते हैं....पति ने सोशल मीडिया पर कर दी लड़की की तारीफ, पत्नी ने वहीं कह दी ऐसी बात, नहीं रुकेगी हंसी
पति ने सोशल मीडिया पर कर दी लड़की की तारीफ, पत्नी का जवाब वायरल

पति-पत्नी की रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें प्यार और तकरार दोनों का होना बेहद जरूरी होता है. अगर ऐसा न हो तो रिश्ता बोरिंग हो जाएगा और बहुत जल्द ही दोनों एक-दूसरे से बोर हो जाएंगे, जिसकी वजह से कई बार लोगों के बीच दूरियां भी बन जाती हैं. इसलिए रिश्ते को जोड़े रखने के लिए और मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ ही थोड़ी नोकझोंक भी जरूरी होती है. अब जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. दरअसल, पति ने सोशल मीडिया पर एक लड़की के गाने और उसकी आवाज़ की तारीफ कर दी. पत्नी ने देख लिया और फिर पत्नी ने बिना कुछ सोचे वहीं पर पति की बात का जवाब दे दिया. जिसके बाद पति को सोशल मीडिया पर ही अपनी पत्नी से माफी भी मांगनी पड़ी.

एक्स पर राजेश साहू नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है. राजेश एक पत्रकार हैं. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक लड़की का गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है. वीडियो में लड़की 'आशिकी 2' फ़िल्म का 'चाहूं मैं या ना' गाना गा रही है. वीडियो शेयर करते हुए राजेश ने लिखा, ये कौन हैं. इनके और गाने सुनने हैं. इनकी आवाज़ से प्यार हो गया. राजेश ने कैप्शन में एक दिल वाला इमोजी भी बना दिया. 

बस फिर क्या था. पत्नी ने ये ट्वीट देख लिया और उनके पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, अच्छा, घर आइए प्यार करवाते हैं. इसका जवाब देते हुए राजेश ने लिखा, अरे नहीं नहीं. प्यार तो आपसे ही है. इनकी आवाज़ अच्छी है इसलिए कहा. फिर पत्नी ने कहा, अब कोई सफाई नहीं चलेगी.

पति-पत्नी के इस ट्वीट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन देने और मजे लेने शुरु कर दिए. एक यूजर ने लिखा- बेलन प्रूफ जैकेट ले लीजिए राजेश भाई, हो सकता है जरूरत पड़ जाए. दूसरे ने लिखा- आज आवाज प्यारी लगी है कल पता नहीं और क्या क्या प्यारा लगेगा !!! लड़के हैं तो लड़कों की फीलिंग समझते हैं! तीसरे ने लिखा- भइया अब आपकी खैर नहीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Wife Argument, Husband Wife Bond, Viral Chat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com