मोबाइल फोन्स की दुनिया में किंग की पोजिशन रखने वाली ब्रांड एप्पल अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है. आईफोन 16 सीरीज के नए मॉडल्स के लॉन्च के साथ एप्पल ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. आईफोन खरीदने के लिए एप्पल स्टोर के बाहर घंटों तक लाइन में इंतजार कर रहे लोगों का वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर एप्पल के एक मेजर इवेंट के दौरान देखने को मिला है. मलेशिया के कूपरटिनो एप्पल हेडक्वार्टर और नए रिटेल स्टोर में आईफोन 16, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स लॉन्च किया गया है.
घंटों तक इंतजार में खड़े रहे लोग
वायरल वीडियो में मलेशिया के पहले रिटेल एप्पल स्टोर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ देखी जा सकती है. मलेशिया के क्वाला लमपुर के टुन रजक एक्सचेंज (टीआरएक्स) बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एप्पल का यह नया स्टोर खोला गया है. वायरल वीडियो में एप्पल स्टोर खुलने के एक्साइटमेंट को साफ तौर पर देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "यह लाइन एप्पल एक्सचेंज टीआरएक्स के लिए है. सुबह 10 बजे स्टोर खुलेगा." इस वीडियो में लोगों की लंबी कतारें देखी जा सकती है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखें Video:
स्पेशल इवेंट
एप्पल ने नए स्टोर की ओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए 'जोम डिस्कवर' नाम के स्पेशल इवेंट में अपने कस्टमर्स को इंवाइट किया था. वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं बेहतर बैटरी वाले एक फोन के लिए इतनी लंबी लाइन में कभी भी इंतजार नहीं करूंगा." दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग फोन के लिए दो दिन इंतजार क्यों नहीं कर सकते हैं? दो दिन बाद बिना इतनी लंबी लाइन में लगे ही फोन मिल जाएगा."
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं