King Cobra in toilet: सैर-सपाटे का मूड तब खौफ के साए में बदल गया, जब फिलीपींस के साल्वाडोर बेनेडिक्टो इलाके में पांच दोस्तों की टोली एक नामी रिसॉर्ट में रुकी थी. द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग नॉर्दर्न नेग्रोस नेचुरल पार्क के पास कुदरत के नजारे का आनंद ले रहे थे, तभी एक दोस्त को टॉयलेट गया. उसे लगा कि कमोड ठीक से फ्लश नहीं हुआ है, मगर जैसे ही उसने दोबारा फ्लश दबाया, अंदर से जो चीज फन फैलाकर निकली, उसे देखकर सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई.

ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!
फ्लश करते ही बाहर आया मौत का सौदागर (Cobra Snake Inside Commode Philippines Resort)
शुरुआत में तो दोस्तों को लगा कि शायद कोई मामूली पानी वाला सांप होगा, लेकिन जब एक लंबे डंडे से उसे टटोला गया, तो वह पूरी तरह बाहर आ गया और सीधे कैमरे की तरफ जीभ लपलपाने लगा. ग्रुप के मेंबर ड्रानरेब टियोडोसो ने जब इस पूरी खौफनाक दास्तान का वीडियो रेप्टाइल एक्सपर्ट्स को दिखाया, तो उन्होंने मुहर लगाई कि यह कोई ऐरा-गैरा सांप नहीं बल्कि दुनिया का सबसे खतरनाक 'किंग कोबरा' है.
A hotel guest captured the terrifying moment a king cobra emerged from the toilet of a resort in Don Salvador Benedicto, Philippines. The guest called resort staff to help catch and remove the venomous snake. pic.twitter.com/dzoHNnHolB
— CBS News (@CBSNews) May 14, 2026
कहा जा रहा है कि भयंकर गर्मी की वजह से यह जहरीला मेहमान ठंडक की तलाश में पाइप के रास्ते कमोड तक आ पहुंचा. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन खौफ का आलम यह था कि उस पूरे ग्रुप ने तुरंत ही उस रिसॉर्ट से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया और दूसरा होटल पकड़ लिया. यह चौंकाने वाली घटना हमें आगाह करती है कि, अनजानी जगहों पर खासकर जंगलों के पास वाले रिसॉर्ट्स में जाने पर थोड़ी सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है, वरना वेकेशन का मजा एक पल में खौफनाक सजा बन सकता है.
ये भी पढ़ें:- 24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक...IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं