भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लॉकडाउन (CoronaVirus Lockdown) के दौरान भी कुछ लोग झुंड बनाकर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं, जब पुलिस ने इन लोगों का रास्ता रोकते हुए घर में रहने की सलाह दी तो इन लोगों ने उल्टा पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे.
सिर्फ इतना ही नहीं कुछ लोग दो पुलिसवालों को घेरकर मारते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़के ने पुलिस वाले को मारकर सड़क पर गिरा देता है और उसके बाद भी लगातार मारता है. कई लोग इस भीड़ में ऐसे भी हैं जो इस को एक लड़के को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह लड़का बिना किसी डर के पुलिस वालों को मार रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
We have to change our fucking attitude towards police.don't forget they are putting their life to save ours.they also have families but they r doing their duty for the nation..why can't we all just stay at home and be sensible for once for better tomorrow. Plz be sensible pic.twitter.com/lEXD0LJSgM
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 26, 2020
हरभजन ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ''पुलिस के प्रति हमें अपने खराब रवैये को बदलना होगा. हमें यह बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन को बचाने के लिए यह लोग अपनी जिंदगी को दाव पर लगाते हुए पूरे दिन सड़कों पर तैनात रहते हैं. इनके पास भी परिवार हैं, लेकिन वह देश के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. क्या हमारा फर्ज नहीं बनता कि हम भी अपने समाज और देश की रक्षा के लिए घर पर ही रहें. इस बात को हमें गंभीरता से समझने की जरूरत है.''
गौरतलब है कि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश दिया है. देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. अभी तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 606 हो गई है. इसमें से 563 भारतीय नागरिक और 43 विदेशी नागरिक शामिल हैं. भारत में 43 लोग ऐसे हैं जो इलाज के बाद इस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं