Tilted Building Viral Video: क्या आप किसी ऐसी जगह की कल्पना कर सकते हैं जहां कदम रखते ही जमीन खिसकने लगे? ग्रीस के एक वीरान गांव में एक ऐसा चर्च खड़ा है, जो कुदरत के नियमों को चुनौती दे रहा है. पीसा की मीनार से भी चार गुना ज्यादा झुका हुआ यह चर्च अब एक 'बैलेंस चैलेंज' बन चुका है. आखिर क्यों यहां जाते ही लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है? आइये जानते हैं इस तिलिस्मी जगह की हकीकत.
ये भी पढ़ें:-बिना किसी एजेंट के बिक गया 9.5 करोड़ का घर! आखिर AI के पास ऐसा कौन सा जादुई नुस्खा था?
खौफनाक मंजर और एक करिश्मा: रोपोटो का वो चर्च (ropoto village church)
यकीन मानिए, इस चर्च के अंदर जाना किसी जादुई फिल्म के सेट पर कदम रखने जैसा है. ग्रीस के रोपोटो गांव में मौजूद 'चर्च ऑफ द डॉरमिशन ऑफ द वर्जिन मैरी' आज सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है. साल 2012 में यहां एक भयानक भूस्खलन हुआ था, जिसने पूरे गांव को मलबे में तब्दील कर दिया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये चर्च गिरा नहीं, बल्कि करीब 200 मीटर नीचे खिसक कर 17 डिग्री तक झुक गया. आज 14 साल बाद भी यह बिना किसी बड़ी दरार के उसी हालत में खड़ा है.
🇬🇷 The Greek church leaning at a 17-degree angle
— AFP News Agency (@AFP) March 26, 2026
The Church of the Dormition of the Virgin Mary in the Greek town of Ropoto is even more tilted than the Leaning Tower of Pisa. It shifted after a 2012 landslide moved it downhill, and now sits at a 17-degree angle pic.twitter.com/POIslKXNui
अंदर जाते ही डगमगाते कदम: आखिर क्यों बिगड़ता है बैलेंस? (leaning church greece)
इस चर्च की सबसे रहस्यमयी बात इसका 'झुकाव' है. जहां पीसा की मीनार सिर्फ 4 डिग्री झुकी है, वहीं यह चर्च 17 डिग्री तिरछा है. जैसे ही पर्यटक इसके अंदर कदम रखते हैं, उन्हें चक्कर आने लगते हैं और सीधा खड़ा रहना नामुमकिन हो जाता है. लोग दीवारों का सहारा लेकर रेंगते हुए चलते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे 'ग्रैविटी चैलेंज' कह रहे हैं. यह नजारा इतना अजीब है कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है कि कोई इमारत इतनी तिरछी होकर भी कैसे मजबूती से टिकी है.
ये भी पढ़ें:-'खून' जैसा लाल हो गया ऑस्ट्रेलिया का आसमान, हॉलीवुड मूवी जैसा दिखा मंजर, ये थी वजह
वीरान गांव का नया टूरिस्ट हब (The ultimate balance challenge for tourists)
कभी खौफ का मंजर देख चुका यह गांव अब एडवेंचर लवर्स और व्लॉगर्स का अड्डा बन गया है। भले ही इलाका धीरे-धीरे अब भी धंस रहा है, लेकिन फोटोग्राफर्स के लिए यह किसी अजूबे से कम नहीं है। हर कोई यहाँ आकर अपनी किस्मत और संतुलन आज़माना चाहता है। यह जगह हमें याद दिलाती है कि कुदरत जब अपना खेल दिखाती है, तो इंसान के बनाए नक्शे और विज्ञान धरे के धरे रह जाते हैं।
ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!
तबाही के बीच से निकला अजूबा (New viral tourist spot in Greece ghost village)
ग्रीस का यह झुका हुआ चर्च सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि तबाही और मजबूती की एक अनोखी दास्तान है. अगर आप भी रोमांच के शौकीन हैं, तो यहां का 'बैलेंस चैलेंज' आपको अपनी दिमागी शक्ति को परखने का मौका जरूर देगा. पर ध्यान रहे, यहां संभलकर चलना ही समझदारी है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं