ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक शख्स को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़े थे और उसके हाथ की उंगलियां काट ली थीं. Timesofindia की खबर के मुताबिक, ये घटना सूरजपुर (Surajpur) के घंटा चौक (Ghanta Chowk) की है. बाइक सवार रॉन्ग साइड पर बाइक चला रहा था. जब पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश किया तो पहले उसने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़े फिर हाथ की उंगलियां काट लीं. बाइक सवार का नाम शैलेश कुमार शर्मा (Shailesh Kumar Sharma) है, जो बुलंदशहर (Bulandshahr) का रहने वाला है और नोएडा के भंगेल (Noida's Bhangel) में किराए पर रहता है.
पाकिस्तान पीएम इमरान खान का गरीबों को तोहफा, नान और रोटी के दाम कम करने का दिया हुक्म
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हेड कॉन्सटेबल कुंवर पाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक, कुंवर पाल सिंह (Kunwar Pal Singh) घंटा चौक पर ड्यूटी कर रहे थे. ये घटना सुबह 9:40 पर हुई. कुंवर सिंह ने बताया- 'वो दादरी की तरफ से मोटरबाइक पर आ रहा था. उसकी गाड़ी का नंबर UP 13 AP 6239 था. वो रॉन्ग साइड से आ रहा था.'
इतना देखते ही कुंवर सिंह रॉन्ग साइड पर चल रहे शैलेश के पास पहुंचे और उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली. कुंवर ने कहा- 'जैसे ही मैंने गाड़ी की चाबी निकाली तो वो गुस्सा गया और मेरी कॉलर पकड़ ली और फिर मुझे थप्पड़ जड़ने लगा. उसके बाद उसने मेरी बाएं हाथ की बीच की दो उंगलियों को काट लिया.'
पाक क्रिकेटर हसन अली की शादी की अटकलों में आया नया Twist, कहा- 'हां का इंतजार है...'
इतना होने पर पास में खड़े लोगों ने शैलेश को पकड़ लिया और उतने में ही दूसरा ट्रैफिक कॉन्सटेबल भी पहुंच गया. जिसके बाद शैलेश से गाड़ी के कागज मांगे. पता चला कि उसके पास ने गाड़ी के कागज थे और न लाइसेंस था. यहां तक कि उसके पास कोई आईडी भी नहीं था. कुंवर सिंह ने कहा- 'पुलिस की पूछताछ के डर से उसने मुझ पर अटैक किया. उसके पास गाड़ी के कागज नहीं थे.'
क्लीनिक में काम कर रही थी नर्स, पीछे से आया पति और काट दिया गला, जानिए क्या थी वजह
हेड कॉन्सटेबल ने पूछताछ करने के बाद सूरजपुर पुलिस स्टेशन कॉल किया और पुलिस को बुला लिया. सूरजपुर के एसएचओ मनीष चौहान ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 332 और 335 धारा के तहत मामला दर्ज किया. चौहान ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है. उसको सोमवार को मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं