विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2011

सबूतों के अभाव में दिल्ली धमाकों का आरोपी बरी

दिल्ली में 2008 में हुए सीरियल घमाकों के आरोपी सलमान शेख को अदालत ने बरी कर दिया है। पुलिस को सलमान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।
New Delhi: दिल्ली में 2008 में हुए सीरियल घमाकों के आरोपी सलमान शेख को अदालत ने बरी कर दिया है। पुलिस को सलमान के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। जिस समय सलमान को गिरफ्तार किया गया, उसकी उम्र 16−17 साल थी और वह कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। 13 सितंबर, 2008 को दिल्ली में चार जगह धमाके हुए थे। ये धमाके कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड, करोल बाग और जीके 1 एम बलॉक मार्केट में हुए थे। इन धमाकों में करीब 30 लोग मारे गए थे। हालांकि सलमान अभी जेल से रिहा नहीं होगा, क्योंकि वह जयपुर में हुए धमाकों में भी आरोपी है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली धमाके, सलमान शेख
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com