विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2018

VIDEO: बच्ची ने इस तरह कराया भगवान को भोजन, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है. बच्चों के कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें वो मासूमियत में शरारत कर बैठते हैं. लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बच्ची भगवान को भोजन कराती नजर आ रही है.

VIDEO: बच्ची ने इस तरह कराया भगवान को भोजन, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी
Ganesh Chaturthi 2018: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है भगवान का खाना खिलाते बच्ची का वीडियो.
बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है. बच्चों के कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें वो मासूमियत में शरारत कर बैठते हैं. लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बच्ची भगवान को भोजन कराती नजर आ रही है. जिसमें वो बड़ी ही मासूम तरह से भगवान से बात कर रही है. वो कहती नजर आ रही है- 'भगवान खाना खालो, खाना नहीं खाओगे तो तुम छोटे ही रह जाओगे.' कुछ महीनों पहले ये वीडियो वायरल हुआ था. लेकिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2018) के दौरान ये वीडियो फिर वायरल हो रहा है. 

Ganesh Chaturthi 2018: 85 साल से यहां बैठते हैं गणपति बप्पा, आशीर्वाद लेने आता है अंबानी परिवार

थाली में खीर और पुरी रखी हुई है. वहीं बच्ची भगवान को पुरी खिला रही है. जब बच्ची से कहा गया कि खीर खिलाओ तो उसने कहा- ''भगवान ने कहा है कि मुझे पुरी पसंद है. इसलिए मैं पुरी खिला रही हूं.'' सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो कब का है और कहा का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो को 8 महीने पहले पोस्ट किया गया है. अब वीडियो के अब तक 10 लाख व्यूज हो चुके हैं और 26 हजार शेयर और 76 हजार से ज्यादा रिएशंस मिल चुके हैं. 

गणेश चतुर्थी 2018: जानिए Ganesh Ji को क्यों चढ़ाया जाता है Modak, क्या है महत्व?

देखें VIDEO:

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi 2018, Bhog, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com