विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

फ्रांस की टूरिस्ट से 23 साल पहले हुई थी छेड़छाड़, अब एनसीडब्लू ने नोटिस जारी किया

साल 1994 में दर्ज हुआ था अपहरण और छेड़छाड़ का मामला, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया

फ्रांस की टूरिस्ट से 23 साल पहले हुई थी छेड़छाड़, अब एनसीडब्लू ने नोटिस जारी किया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र से कथित रूप से जुड़ा मामला
  • महिला आयोग ने पंजाब के डीसीपी को तलब किया
  • मामले में सभी आरोपी 10 अप्रैल 1999 को बरी हो गए थे
नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू ) ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर फ्रांस की एक पर्यटक के अपहरण और छेड़छाड़ के 23 साल पुराने मामले में राज्य के डीसीपी को तलब किया है. यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र से कथित रूप से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में विदेशी टूरिस्ट से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

फ्रांस की नागरिक कतिया डारनांड ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र गुरकीरत सिंह कोटली तथा अन्य पर 1994 में अपहरण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था.

VIDEO : विदेशी महिलाएं परेशान

इस मामले में सभी आरोपी 10 अप्रैल 1999 को बरी हो गए थे क्योंकि कतिया गवाही के लिए नहीं आई थी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Tourist Tampered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com