विज्ञापन

विदेशी मेम ने पूछा 'फेवरेट एनिमल', ऑटो वाले ने जो जवाब दिया...सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

सोशल मीडिया पर एक विदेशी टूरिस्ट और श्रीलंकाई ऑटो ड्राइवर के बीच की बातचीत ने गदर मचा रखा है. मेम साहब ने बस एक छोटा सा सवाल पूछा था, लेकिन ड्राइवर भाई साहब ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पूरी दुनिया हंसते-हंसते लोटपोट हो रही है.

विदेशी मेम ने पूछा 'फेवरेट एनिमल', ऑटो वाले ने जो जवाब दिया...सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
ऑटो ड्राइवर ने विदेशी मेम को दिया ऐसा जवाब, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये मजेदार क्लिप!

Auto Driver Funny Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब कौन रातों-रात स्टार बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. आजकल एक ऑटो ड्राइवर और विदेशी मेम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर श्रीलंका की सड़कों पर ऑटो की सवारी का लुत्फ उठा रही थीं. उन्होंने माहौल को थोड़ा खुशनुमा बनाने के लिए ड्राइवर से बातों का सिलसिला शुरू किया और एक मासूम सा सवाल दाग दिया, 'आपका पसंदीदा जानवर (Animal) कौन सा है?'

अब ड्राइवर साहब शायद थोड़े भूख में थे या फिर उनका दिमाग सीधा किचन की तरफ दौड़ गया. उन्होंने बिना पलक झपकाए जवाब दिया, 'चिकन.' यह सुनते ही 'मेम साहब' की हंसी छूट गई. उन्हें लगा शायद भाषा की वजह से कुछ गड़बड़ हुई है, तो उन्होंने फिर पूछा, 'चिकन क्यों? क्या खाने के लिए?'

ये भी पढ़ें:-स्कूल है या 5-स्टार होटल? दक्षिण कोरिया के 'मिड-डे मील' का वीडियो देख इंटरनेट पर मच गया तहलका

जब मेन्यू कार्ड बन गया एनिमल लिस्ट (Hilarious Answer)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ड्राइवर पहले तो अपनी बात पर अड़ा रहा, लेकिन जैसे ही उसे अहसास हुआ कि उसने 'जानवर' की जगह 'खाना' बता दिया है, उसने तुरंत पासा पलट दिया. उसने घबराते हुए कहा, 'नहीं-नहीं, मुझे कुत्ता पसंद है. मेरे पास जर्मन शेफर्ड है.' मजा तो तब आया जब विदेशी लड़की ने चुटकी लेते हुए पूछा, 'पर तुम कुत्ता तो नहीं खाते हो ना?' इस पर बेचारा ड्राइवर अपनी मासूमियत भरी मुस्कान के साथ सफाई देने लगा कि वह कुत्ता बिल्कुल नहीं खाता. यह जुगलबंदी इतनी जबरदस्त है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर 'मोय-मोय' मोमेंट वायरल (Viral Moment Captures Millions of Hearts)

इंस्टाग्राम पर @likeabirdie___ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट्स की तो बाढ़ आ गई है. कोई लिख रहा है कि भाई ने सीधा 'मेनू कार्ड' ही पढ़ दिया, तो कोई कह रहा है कि चिकन को एनिमल की लिस्ट में शामिल करने का क्रेडिट सिर्फ इसी ड्राइवर को जाना चाहिए. यूजर्स का कहना है कि यह असली 'मोय-मोय' मोमेंट है. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, 'भाई की सादगी देख रहे हो, जो दिल में था वही जुबान पर आ गया.' खैर, जो भी हो, इस छोटी सी बातचीत ने करोड़ों लोगों का दिन बना दिया है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com