विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2011

इतिहास की सबसे विद्रोही महिलाओं में फूलन, सू की

दस्यू सुंदरी फूलन देवी को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने इतिहास की 16 सबसे विद्रोही महिलाओं की सूची में चौथे नंबर पर रखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: कभी चंबल के बीहड़ों पर राज करने वाली दस्यू सुंदरी फूलन देवी को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने इतिहास की 16 सबसे विद्रोही महिलाओं की सूची में चौथे नंबर पर रखा है। टाइम मैगजीन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी इस सूची में दिवंगत दस्यू सुंदरी के बारे में लिखा, फूलन देवी को भारतीय गरीबों के संघर्ष को स्वर देने वाली और इस आधुनिक राष्ट्र के सबसे दुर्दांत अपराधियों के रूप में याद किया जाएगा। उसने कहा, अपने प्रारंभिक दिनों में बिना मर्जी की शादी और कई बार यौन उत्पीड़न का शिकार हुई फूलन देवी ने उत्तरी और मध्य भारत में उच्च जातियों को निशाना बनाते हुए हिंसा की और डकैतियां डालीं। टाइम ने कहा, वर्ष 1981 में फूलन ने अपने साथी डकैतों की मदद से उच्च जातियों के गांव में 20 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। फूलन ने अंतत: भारत सरकार से समझौता किया और 11 साल जेल की सजा काटी। जेल से रिहा होने के दो साल बाद वह संसद के लिए चुनी गई। मैगजीन के अनुसार, कुछ लोगों ने फूलन पर आरोप लगाया कि सांसद रहने के दौरान उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया लेकिन जाति व्यवस्था के खिलाफ उनके विरोध ने उन्हें समाज के दबे कुचले लोगों के अधिकारों का प्रतीक बना दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इतिहास, विद्रोही, महिला, फूलन, सू की
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com