विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2018

45 साल बाद 32 लाख रुपये में नीलाम हो सकती है स्टीव जॉब्स की पहली सीवी

स्टीव जॉब्स ने वर्ष 1973 में नौकरी के लिए तैयार की थी यह सीवी. इस सीवी में पाई गई थी कई तरह की गलतियां.

Also Read in
45 साल बाद 32 लाख रुपये में नीलाम हो सकती है स्टीव जॉब्स की पहली सीवी
स्टीव जॉब की फाइल फोटो
  • सीवी में थी कई तरह की गलतियां
  • पहले जॉब के लिए तैयार की थी यह सीवी
  • 8 मार्च से शुरू होगी नीलामी
नई दिल्ली: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की मौत के बाद अब उनकी सीवी चर्चाओं में है. दरअसल, स्टीव जॉब्स ने अपनी पहली नौकरी के लिए आवेदन करते समय इसी सीवी का इस्तेमाल किया था. अगले महीने इस सीवी को नीलामी में शामिल किया जाएगा. इस सीवी के 32 लाख रुपये में बिकने की संभावना जताई जा रही है.
 

गौरतलब है कि स्टीव जॉब्स ने यह सीवी वर्ष 1973 में बनाया था. एक पन्ने की इस सीवी में स्पेलिंग मिस्टेक से लेकर कई अन्य तरह की गलतियां भी हैं. इस सीवी में स्टीव जॉब्स ने एप्लिकेशन लिस्ट की जगह पर अपना नाम लिखा है जबकि पता रीड कॉलेज बताया है. यह वही कॉलेज है जहां स्टीव जॉब्स ने कुछ समय के लिए पढ़ाई की थी.

यह भी पढ़ें: अमृतसर में एयर इंडिया की फ्लाइट में बजे ढोल, जमकर हुआ भांगड़ा

स्टीव जॉब्स ने सीवी में इलेक्ट्रानिक्स टेक और डिजाइन इंजीनियर को स्पेशल एबिलिटि बताया था. साथ ही उन्होंने 'क्या वह कंप्यूटर समझते हैं' के जवाब में यस लिखा था.

VIDEO: बैंक में काम करने वाली महिलाओं को भी हो रही दिक्कत.


तीन साल बाद उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एप्पल कंपनी शुरू की. यह नीलामी 8 से 15 मार्च के बीच होगी. इस नीलामी में कई अन्य चीजें भी नीलाम की जाएंगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First CV Of Apple Co-Founder Steve Job's Will Be Sold In Auction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com