विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2023

शिमला में फल विक्रेताओं के बीच हुई जबर्दस्त लड़ाई, वीडियो देख कहेंगे- ये तो है बागपत 2.0

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शिमला में फल विक्रेता आपस में लड़ाई कर रहे हैं. लोग एक दूसरे की जमकर पिटाई कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है. 

शिमला में फल विक्रेताओं के बीच हुई जबर्दस्त लड़ाई, वीडियो देख कहेंगे- ये तो है बागपत 2.0

2021 में एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में देखा जा सकता था कि दो चाट विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस लड़ाई को ऐतिहासिक लड़ाई का दर्जा प्राप्त है. हर साल सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा इसे याद किया जाता है. ठीक वैसी ही लड़ाई सोशल मीडिया पर फिर से देखने को मिल रही है. इस लड़ाई को देखने के बाद लोग इसे बागपत बैटल 2.0 कह रहे हैं. 

देखें वीडियो

इस लिंक को क्लिक कर वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शिमला में फल विक्रेता आपस में लड़ाई कर रहे हैं. लोग एक दूसरे की जमकर पिटाई कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- चाट युद्ध को कोई नहीं हरा सकता है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए बोला है- चाट युद्ध एक अलग ही लेवल का था. 

इस वीडियो को NewsArenaIndia नाम के यूज़र ने शेयर किया है. इसे 79 हज़ार लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो को 220 से ज़्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है. देखा जाए तो सोशल मीडिया पर इस वीडियो के चर्चे हो रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चाट युद्ध, वायरल वीडियो, ट्रेंडिंग वीडियो, Baghpat Battle, Baghpat 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com