विज्ञापन

शॉपिंग करते वक्त कभी नहीं होंगे कंफ्यूज...वायरल हो रहे इस वीडियो ने जलाई लोगों के दिमाग की बत्ती!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों फैब्रिक पैटर्न्स को लेकर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो आपके फैशन सेंस को पूरी तरह बदलकर रख देगा.

शॉपिंग करते वक्त कभी नहीं होंगे कंफ्यूज...वायरल हो रहे इस वीडियो ने जलाई लोगों के दिमाग की बत्ती!
इकत से लेकर कलमकारी तक...जानिए इन मशहूर प्रिंट्स और पैटर्न्स के नाम
istockphoto

ज्यादातर लोग जब शॉपिंग पर जाते हैं, तो रंग-बिरंगे कपड़ों और उनके डिजाइनों को देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा कुर्ते या शर्ट पर बने उस प्रिंट को असल में कहते क्या हैं? फैशन वर्ल्ड में हर पैटर्न का एक खास नाम और इतिहास होता है, जिसके बारे आज भी कई लोग नहीं जानते. क्या आपको आर्गैल और Houndstooth पैटर्न में फर्क पता है? अगर आपका जवाब न है तो, ये वीडियो आपके लिए है. 

ये भी पढ़ें:-वीकेंड ट्रिप पर होटल समझकर महिला जेल में बुक कर बैठी कमरा, फिर जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी

पारंपरिक भारतीय प्रिंट्स का जलवा (Traditional Indian Prints Trend)

फैशन की दुनिया में सही फैब्रिक प्रिंट का सिलेक्शन आपके लुक में चार चांद लगा सकता है. कलमकारी से लेकर हॉउंडस्टूथ तक, हर प्रिंट की अपनी पहचान है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से आप भी ट्रेंडिंग प्रिंट्स के नाम जान सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं कलमकारी, इकत, बागहरू और दाबू जैसे देसी प्रिंट्स के बारे में, जो आज पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं. सूती कपड़ों पर उकेरे गए ये पारंपरिक पैटर्न न केवल बेहद आरामदायक होते हैं, बल्कि आपको एक शाही और एथनिक लुक भी देते हैं. वहीं जाल और बूटी वर्क वाले आउटफिट्स शादी-ब्याह और त्योहारों के मौकों पर हमेशा लोगों की पहली पसंद बने रहते हैं.

वेस्टर्न और क्लासिक पैटर्न्स का 'जादू' (Western and Classic Fabric Patterns)

अगर बात करें वेस्टर्न या कैजुअल वियर की, तो पॉल्का डॉट, टार्टन, चेवरॉन और जिंघम जैसे डिजाइन्स का नाम सबसे ऊपर आता है. वहीं पेंसस्ट्राइप और हॉउंडस्टूथ जैसे पैटर्न्स कॉर्पोरेट और फॉर्मल लुक्स में जान फूंक देते हैं. इसी क्रम में टाई-डाई और पोल्का डॉट्स समर फैशन के लिए फेमस हैं. कपड़ों के पैटर्न्स को सही तरीके से पहचानना आपके स्टाइल में चार चांद लगा सकता है. 

ये भी पढ़ें:-कंप्यूटर भी फेल है इस जुगाड़ के आगे! सोशल मीडिया पर छाया सोनू-मोनू का ये वायरल वीडियो
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patterns, Fabric Choice, Fashion Tips, Trendy, Polka Dot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com