Viral video : बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मशहूर चीनी एक्ट्रेस झांग जिंगयी ने कुछ ऐसा फैशन फॉलो किया कि लोग देखते रह गए. उनके परफेक्ट लुक के साथ एक ऐसी एसेसरी दिखी जिसने सभी का ध्यान खींचा. किसी राजकुमारी सी दिख रही इस एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत, फ्लोर लेंथ गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन सभी की निगाहें उनके साथ पर पड़ी, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा पकड़ा था जो चौंकाने वाला था. झांग के हाथों में कोई डिजाइनर क्लच बल्कि एक पॉलीथीन थी, जिसे हम बाजार से कुछ लाने या कचरा फेंकने में इस्तेमाल करते हैं.
मशहूर अभिनेत्री के हाथ में ये थैली देख इंटरनेट पर हंगामा मच गया. देखते ही देखते उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. लोग सचमुच हैरान थे, तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे. क्योंकि उनके हाथ में दिख रहा पॉलीथिन बिल्कुल वैसी है जो किचन में कचरा फेंकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
हालांकि फ़ैशन की दुनिया" के लोगों तुरंत इसे पहचान लिया कि ये Balenciaga का मशहूर $1,800 वाला "Trash Pouch" है. इंडियन करेंसी में बताएं तो इसकी कीमत 1,65,555 रुपए होगी. यानी प्लास्टिक की पन्नी सा दिख रहा ये बैग मशहूर ब्रांड में डेढ़ लाख रुपए से अधिक में बिक रहा है. वहीं इस साधारण से दिख रहे लेकिन असाधारण पॉलिथीन के साथ एक्ट्रेस के फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने की कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं. इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद उन्होंने जो सादगी दिखाई उसके लिए उनकी तारीफ हो रही है.
यूजर्स ने लिए मजे
कुछ भारतीय यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए. एक ने लिखा, पन्नी है ये तो. दूसरे ने लिखा तो इतने सालों से मैं और मेरी मां Balenciaga का बैग लेकर घूम रहे थे. वहीं तीसरे ने लिखा, घर-घर Balenciaga योजना. वहीं एक ने लिखा, Balenciaga ने दिखा दिया कि वह कुछ भी बेच सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं