विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2024

यह कंपनी दे रही है बेशर्मी की ट्रेनिंग, कर्मचारियों से कहा- जितने बेशर्म होगे, उतनी बढ़ेगी सैलरी

हाल ही में एक कपंनी अपने कर्मचारियों को बेशर्म बनने की ट्रेनिंग दे रही है. हैरानी की बात तो ये है कि, कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है, जो जितना बेशर्म होगा, उसकी सैलरी उतनी ही ज्यादा होगी.

यह कंपनी दे रही है बेशर्मी की ट्रेनिंग, कर्मचारियों से कहा- जितने बेशर्म होगे, उतनी बढ़ेगी सैलरी

Shameless Sales Training Skills: आखिर किस नौकरी में प्रेशर नहीं होता? आज के समय में खुद को अपडेट और सबसे आगे रखना बेहद जरूरी है. कॉम्पिटिशन के इस जमाने में खुद को औरों से बेहतर दिखाने के लिए लोग तरह-तरह की तरीके आजमाते हैं, ताकि अच्छी सैलरी के साथ ही उन्हें कंपनी में रिस्पेक्ट भी खूब मिले. यही वजह है कि कुछ ऐसी भी कंपनियां होती हैं, जो अपने कर्मचारियों के स्किल को अपडेट करने के लिए उन्हें समय-समय पर ट्रेनिंग भी देती रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक कंपनी अपने कर्मचारियों को ऐसी चीज की ट्रेनिंग दे रही है, जिसके बारे में जानकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं. दरअसल, ये कपंनी अपने कर्मचारियों को बेशर्म बनने की ट्रेनिंग दे रही है. हैरानी की बात तो ये है कि, कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है, जो जितना बेशर्म होगा, उसकी सैलरी उतनी ही ज्यादा होगी.

ट्रेनिंग के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है कंपनी

आज हम आपको पड़ोसी देश चीन की एक कॉस्मेटिक कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मार्केट में बने रहने के लिए कर्मचारियों को ऐसी चीज की ट्रेनिंग दे रही है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. यकीन मानिए आपने इससे पहले कभी ऐसी किसी ट्रेनिंग के बारे में देखा या सुना नहीं होगा. बताया जा रहा है कि, कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कह रही है कि वह जितना बेशर्म होंगे, उतनी ज्यादा सैलरी उन्हें मिलेगी. देखा जाए तो कंपनी करोड़ों रुपये खर्च करके अपने कर्मचारियों को बेशर्म बनने की ट्रेनिंग दे रही है. ये अजीबोगरीब मामला चीन (china) के पूर्वी प्रांत झेजियांग के हैंगझोऊ (Hangzhou) स्थित एक कॉस्मेटिक कंपनी का है.

कंपनी दे रही है बेशर्मी की ट्रेनिंग (weird employee training)

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, जब कर्मचारी शर्म नहीं करेंगे, तभी उनकी सेल्स बढ़ पाएगी. बताया जा रहा है कि, इस खास ट्रेनिंग के लिए कंपनी ने जुहाई एंटरप्राइज मैनेजमेंट कंसल्टिंग (Juhai Enterprise Management Consulting) को हायर किया है. इसके पीछे की वजह है कि, साल 2020 से कंपनी की सेल्स डाउन चल रही थी. कोरोनाकाल से ही कंपनी काफी संघर्ष कर रही है. ऐसे में मार्केट में बने रहने के लिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ये खास ट्रेनिंग (weird sales training) देने के बारे में सोचा. कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि कर्मचारी कंपनी को अच्छी सेल्स दिला सकें. बताया जा रहा है कि, इस ट्रेनिंग के जरिए कर्मचारियों को नाचकर और ताली बजाकर सेल्स को प्रमोट करना सिखाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर जैसे ही इस कंपनी की ट्रेनिंग के बारे में लोगों को खबर लगी, लोग कमेंट्स करते हुए मौज लेने लगे. वहीं इस पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, अगर कंपनी पैसे अपने स्टाफ में बांट देती तो खुद ब खुद प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shameless Sales Training Skills, Weird Employee Training, Training Skills, Weird Sales Training
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com