आज के समय में एक अच्छी जॉब पाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. पहले के समय में कॉलेजी की डिग्री ही एक अच्छी नौकरी दिलाने की गारंटी मानी जाती थी. लेकिन अब बदलते समय के साथ एक अच्छी नौकरी पाने के लिए महज एक डिग्री काफी नहीं है. आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ स्किल को भी काफी महत्व दिया जाता है. महज डिग्री के दम पर कॉम्पिटिटिव जॉब मार्केट में नौकरी की गारंटी नहीं है. आज के समय में 'स्किल सर्टिफिकेशन' का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.

कैंपस प्लेसमेंट पाने के चांस बढ़ जाते हैं
पढ़ाई के साथ अगर स्किल से जुड़ा कोई कोर्स कर लिया जाए तो स्टूडेंट्स के कैंपस प्लेसमेंट पाने के चांस काफी बढ़ जाते हैं. कंपनियां अब सिर्फ थ्योरी के ज्ञान के आधार पर नहीं बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स को भी प्रायोरिटी देती हैं. इसलिए आप पढ़ाई करने से साथ-साथ कोई स्किल कोर्स भी जरूर करें.
ऐसे कई स्किल कोर्स हैं जिन्हें करके आप अपने रेज़्युमे को बाकी छात्रों के मुकाबले मजबूत बना सकते हैं. आप अपने कोर्स के जुड़ा हुआ कोई स्किल कोर्स कर सकते हैं.
टेक और आईटी फील्ड से जुड़े स्किल कोर्स
B.Tech, BCA, BSc IT जैसे कोर्स में दाखिले लेने वाले स्टूडेंट नीचे बताए गए स्किल कोर्स कर सकते हैं.
- डेटा साइंस Python
- AWS क्लाउड प्रैक्टिशनर
- डेटा एनालिटिक्स
- Agile/Scrum मेथोडोलॉजी
- AI प्रॉम्ट इंजीनियरिंग
बी.कॉम, बीबीए, एमबीए से जुड़े स्किल कोर्स
- एडवांस्ड एक्सेल
- गूगल डिजिटल मार्केटिंग
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटीज मार्केट्स सर्टिफिकेशन्स
- कॉमर्स प्रोफेशनल सर्टिफिकेट
BA, BJMC, BSc से जुड़े स्किल कोर्स
- ऐप्स और वेबसाइट्स की डिजाइनिंग
- कंटेंट राइटिंग और SEO कोर्स
- डिजिटल मार्केटिंग
- बिजनेस कम्युनिकेशन कोर्स
- वीडियो एडिटिंग
- एडोब प्रीमियर प्रो या फाइनल कट प्रो कोर्स
- ग्राफिक डिजाइनिंग
ऑनलाइन किए जा सकते हैं कोर्स
इन कोर्स की सबसे अच्छी बात ये है कि ये मात्र 2 से 4 हफ्तों के होते हैं और इनकी फीस भी ज्यादा नहीं होती है. इन कोर्सों को ऑनलाइन के जरिए किया जा सकता है. ऐसे कई कई सरकारी प्लेटफॉर्म भी हैं जो कि ये कोर्स करवाते हैं. SWAYAM / NPTEL भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल है. इस पर IITs, IIMs और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर्स पढ़ाई करवाते हैं. डेटा साइंस और एआई, प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस, बिजनेस फंडामेंटल्स जैसे स्किल कोर्स किए जा सकते हैं.
NISM Certification Portal पर जाकर स्टॉक मार्केट को अच्छे से समझा जा सकता है. शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेशन्स करके कैंपस प्लेसमेंट के चांस को 5 गुना तक बढ़ाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं