विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

'चेन्नई के शाहीन बाग' में मुस्लिम कपल ने रचाई शादी, तिरंगा लहराकर बोले- 'CAA, NPR और NRC नहीं...'

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ यहां चल रहे प्रदर्शन स्थल पर एक मुस्लिम युगल ने सोमवार को शादी की. उनके हाथों में सीएए के विरोध में लिखे नारों वाली तख्तियां थीं.

Also Read in
'चेन्नई के शाहीन बाग' में मुस्लिम कपल ने रचाई शादी, तिरंगा लहराकर बोले- 'CAA, NPR और NRC नहीं...'
'चेन्नई के शाहीन बाग' में मुस्लिम कपल ने रचाई शादी.

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ यहां चल रहे प्रदर्शन स्थल पर एक मुस्लिम युगल ने सोमवार को शादी की. उनके हाथों में सीएए के विरोध में लिखे नारों वाली तख्तियां थीं. दुल्हन ने जरी के काम वाली चटख लाल रंग की साड़ी, जबकि दूल्हे ने कत्थई रंग की पोशाक पहन रखी थी. उत्तरी चेन्नई स्थित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सुमय्या और शाहीन शाह का लोगों ने स्वागत किया तथा एक इमाम ने उन्हें निकाह पढ़ाया.

शादी के दिन संविधान की किताब लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, बिना 7 फेरे लिए ऐसे किया विवाह...

इमाम ने उनका परिचय वहां उपस्थित लोगों से कराया और समुदाय के बुजुर्गों ने उनके लिए दुआएं कीं. संक्षिप्त समारोह के बाद इस जोड़ी को तोहफे दिए गए. समारोह की पृष्ठभूमि में तिरंगा झंडा लहरा रहा था. इन दोनों ने सीएए विरोधी तख्तियां ले रखी थीं और उन्होंने इस विवादित कानून के खिलाफ अन्य लोगों के साथ नारे भी लगाए.

IND Vs NZ XI: जसप्रीत बुमराह ने किया ऐसा बोल्ड, खड़ा-खड़ा देखता रह गया बल्लेबाज, देखें Video

तख्ती पर लिखा था, ‘‘सीएए, एनपीआर, एनआरसी नहीं.'' यह नवविवाहित जोड़ा सक्रियता से प्रदर्शन में हिस्सा लेता रहा है और उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर शादी करने का फैसला किया. इस स्थान पर 14 फरवरी से प्रदर्शन हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर ‘चेन्नई का शाहीन बाग' कहा जा रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai, Muslim Couple, CAA Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com