विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2023

भोजपुरी गाने गाकर चच्चा मुंगफली बेच रहे हैं, सुनने वाले कह रहे हैं- इस पर भोजपुरी में गाना बनेगा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स अनाउंसमेंट माइक लेकर भोजपुरी में गीत और गाने गा रहा है. इनकी यूनीक स्टाइल ही इन्हें बेहद खास बना रही है. लोगों को ये वीडियो पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे हैं.

भोजपुरी गाने गाकर चच्चा मुंगफली बेच रहे हैं, सुनने वाले कह रहे हैं- इस पर भोजपुरी में गाना बनेगा!

Social Media Viral Story: सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसे आमलोग वायरल हो जाते हैं, जिनकी कोई कभी कल्पना भी नहीं कर सकता है. ऐसे लोग शांति से अपने काम करते रहते हैं, मगर अचानक कोई उनकी कला का वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है. बीत 4-5 साल में हमने देखा कि जाने-अनजाने चेहरे सोशल मीडिया पर अपना करतब दिखाते रहते हैं. पिछले साल कच्चा बादाम के भुवन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद कई लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मुंगफली वाले का वीडियो वायरल हो रहा है. वो माइक के साथ मुंगलफली बेच रहा है. इसके गाने को सुनने के बाद लोग कह रहे हैं कि कोई भी भोजपुरी स्टार इसकी कॉपी कर लेगा.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स अनाउंसमेंट माइक लेकर भोजपुरी में गीत और गाने गा रहा है. इनकी यूनीक स्टाइल ही इन्हें बेहद खास बना रही है. लोगों को ये वीडियो पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे हैं.

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. करीब 5 हज़ार से ज़्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बेहतरीन.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Mungfali Seller, News And Views, Ajab Gajab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com