विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2021

गिलहरी को परेशान कर रही थी बिल्ली, तो मज़ा चखाने के लिए बिल्ली की पीठ पर चढ़ गई गिलहरी और फिर - देखें Video

वीडियो में बिल्ली, गिलहरी को पकड़ने के लिए बार-बार उसका पीछा कर रही है. ऐसे में बिल्ली से परेशान होकर गिलहरी ने अपना दिमाग लगाया और ऐसी चाल चली की उसने बिल्ली को ही परेशान कर दिया.

गिलहरी को परेशान कर रही थी बिल्ली, तो मज़ा चखाने के लिए बिल्ली की पीठ पर चढ़ गई गिलहरी और फिर - देखें Video
गिलहरी को परेशान कर रही थी बिल्ली, तो मज़ा चखाने के लिए बिल्ली की पीठ पर चढ़ गई गिलहरी

गिलहरी (squirrel) देखने में काफी क्यूट और कद में काफी छोटी होती हैं. कई बार हम उन्हें पकड़ना चाहते हैं, लेकिन वो इतनी तेज भागती हैं कि हमारे लिए उन्हें पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है. वो किसी को परेशान नहीं करती, बस अपनी ही धुन में मगन रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बिल्ली एक गिलहरी के पीछे पड़ गई है और उसे परेशान कर रही है. बिल्ली, गिलहरी को पकड़ने के लिए बार-बार उसका पीछा कर रही है. ऐसे में बिल्ली से परेशान होकर गिलहरी ने अपना दिमाग लगाया और ऐसी चाल चली की उसने बिल्ली को ही परेशान कर दिया. ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है.

देखें Video:

बिल्ली और गिलहरी के वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @hopkinsBRFC21 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली, गिलहरी को पकड़ने की कोशिश कर रही है और बार-बार उसका पीछा कर रही है. बिल्ली की इस हरकत से परेशान होकर गिलहरी एक चाल चलती है और बिल्ली को मज़ा चखाने के लिए उसकी ही पीछ चढ़कर बैठ जाती है. लेकिन, बेवकूफ बिल्ली देख नहीं पानी और उसके बाद भी वो गिलहरी को इधर-उधर ढूंढती रहती है.

तो देखा आपने गिलहरी, बिल्ली से ज्यादा तेज दिमाग वाली है. कैसे उसने अपने दिमाग से काम लिया और बिल्ली को सबक सिखाया. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग गिलहरी की जमकर ताराफी कर रहे हैं. इस वीडियो को अबतक 2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छी रणनीति.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Was Running To Catch The Squirrel, Squirrel Sat On The Cats Back, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com