विज्ञापन

'दुनिया का सबसे बुरा दर्द’ कहकर भारत को अलविदा, ब्रिटिश शख्स का इमोशनल मैसेज वायरल

ब्रिटिश व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें ब्रिटिश व्यक्ति ने भारत को अलविदा कहते हुए बेहद भावुक संदेश दिया, जो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

'दुनिया का सबसे बुरा दर्द’ कहकर भारत को अलविदा, ब्रिटिश शख्स का इमोशनल मैसेज वायरल
ब्रिटिश शख्स का इमोशनल वीडियो

भारत घूमने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं. यहां की संस्कृति, लोग और माहौल उन्हें इतना पसंद आता है कि लौटते समय वे अपने अनुभव जरूर साझा करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रिटिश व्यक्ति भारत छोड़ते हुए बेहद भावुक नजर आ रहा है. वीडियो में वह शख्स भारत को अलविदा कहते हुए अपने दिल का दर्द बयां करता है, जिसे देखकर लोग भी काफी इमोशनल हो रहे हैं. इंस्टाग्राम पर “Leaving India, The Hardest Goodbyes” नाम से पोस्ट करते हुए फोटोग्राफर डेव फ्ल्यू ने बताया कि भारत छोड़ते समय अपने दोस्तों से बिछड़ना उनके लिए बहुत ही दर्दनाक होता है. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और यहां के लोग इतने पसंद आ गए हैं कि हर बार जाते हुए दिल टूट जाता है.

वीडियो में वे कहते हैं, “सच कहूं तो दुनिया का सबसे बुरा दर्द यही है कि मैं यहां अपने दोस्तों को छोड़कर जा रहा हूं और वापस लौट रहा हूं”. उन्होंने यह भी बताया कि जब भी उन्हें भारत छोड़कर यूके जाना पड़ता है, उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. उनके अनुसार, दुनिया में भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है.

डेव फ्ल्यू ने आगे कहा, “मुझे यह जगह बहुत पसंद है. यहां से हर बार जाना मुझे अंदर से तोड़ देता है. मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, लेकिन जाना तो पड़ता है. जिंदगी चलती रहती है और मैं फिर से वापस आऊंगा. जय हिंद”. उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने डेव फ्ल्यू को फिर से भारत आने का न्योता दिया.एक यूजर ने लिखा, “चिंता मत करो, भारत आपके दिल का एक हिस्सा हमेशा अपने पास रख लेता है. आप एक दिन फिर यहां जरूर लौटेंगे”. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “डेव, आपका वीडियो देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए”. तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “आप कभी भी वापस आ सकते हैं. उम्मीद है इस यात्रा की आपकी यादें बहुत खास रही होंगी और आगे का सफर भी अच्छा रहेगा”. एक और यूजर ने लिखा, “यह बहुत प्यारा है. मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो जहां जाते हैं, वहां अपनापन महसूस करते हैं. आपकी यात्रा सुरक्षित रहे”.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com