विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2022

दोस्तों ने दिया शादी का गिफ्ट, खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ दूल्हा, दुल्हन भी हंसते-हंसते स्टेज पर हुई लोटपोट - देखें Video

ये वीडियो एक शादी का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन को शादी का ऐसा गिफ्ट मिला, कि देखते ही दोनों पहले तो शर्मा से पानी-पानी हो गए और फिर हंसते-हंसते दोनों का बुरा हाल हो गया.

दोस्तों ने दिया शादी का गिफ्ट, खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ दूल्हा, दुल्हन भी हंसते-हंसते स्टेज पर हुई लोटपोट - देखें Video
दोस्तों ने दिया शादी का गिफ्ट, खोलते ही शर्म से पानी-पानी हुआ दूल्हा

शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार (Funny Wedding Video) और हैरान कर देने वाले वीडियो की बाढ़ आ जाती है. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो पाती. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. ये वीडियो एक शादी का है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) को शादी का ऐसा गिफ्ट मिला, कि देखते ही दोनों पहले तो शर्मा से पानी-पानी हो गए और फिर हंसते-हंसते दोनों का बुरा हाल हो गया.

ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं और दूल्हे के हाथ में एक गिफ्ट भी नज़र आ रहा है. दूल्हा इस गिफ्ट को खोल रहा है और दुल्हन भी बड़े ध्यान से गिफ्ट की ओर नज़रें गड़ाए बैठी है. लेकिन जैसे ही दूल्हा गिफ्ट को खोलकर देखता है उसका चेहरा शर्मा से पानी-पानी हो जाता है और दल्हन भी ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती है. दूल्हा तो गिफ्ट छिपाने लगता है.

देखें Video:

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के मजेदार एक्सप्रेशन लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर logesh2385 नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

मुंबई की बारिश के बीच मलाइका अरोड़ा का दिखा स्टाइलिश लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Groom Feel Shy After Seeing Gift, Bride Groom Video, Bride Groom Video On Instagram, Bride Groom Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com