Brawl At Miss Sri Lanka Pageant: अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर के स्टेटन द्वीप (Staten Island) में पहली बार मिस श्रीलंका ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता (Miss Sri lanka Beauty Pagent) ऑर्गेनाइज की गई थी. शुक्रवार को पार्टी के बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला और पुरुष एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि, इस प्रतियोगिता में करीब 300 मेहमानों ने हिस्सा लिया था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार (South China Morning Post), यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से आपस में झड़प हुई. हालांकि, इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई, जिससे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.
यहां देखें वीडियो
Miss Sri Lanka New York after party - video 2 pic.twitter.com/sp94xPe4lK
— Under The Coconut Tree (@Toddy_Lad) October 23, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
SCMP की रिपोर्ट में कहा गया है कि, आयोजकों ने इस कार्यक्रम को स्टेट आइलैंड पर आयोजित करने का फैसला किया, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में श्रीलंकाई लोगों का घर है, जो अमेरिका में रह रहे हैं. श्रीलंका के प्रवासी लोग अपने देश की मदद करना चाहते थे, जो इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है. पेजेंट आयोजकों में से एक, सुजानी फर्नांडो का हवाला देते हुए, न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि, 14 प्रतियोगियों में से कोई भी लड़ाई में शामिल नहीं था. बता दें कि इससे पूर्व भी एक मिस श्रीलंका पुष्पिका डिसिल्वा विवादों में घिर चुकी हैं. कार्यक्रम के दौरान मिस श्रीलंका ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर से क्राउन छीन लिया था और आरोप लगाया था कि वह तलाकशुदा हैं. हालांकि, इस मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था. इस घटना ने श्रीलंका के सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है. यूजर्स ने कहा कि इस तरह की घटना ने अमेरिका में श्रीलंका की छवि को खराब किया है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर एक यूजर ट्विटर पर कहा कि, यह श्रीलंका के विशिष्ट लोगों का व्यवहार है, जो एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सी व छाते से हमला कर रहे हैं. हालांकि, कार्यक्रम के अंत में एंजेलिया गुनासेकरा को देश के कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में मिस श्रीलंका न्यूयॉर्क का ताज पहनाया गया. वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग मिस श्रीलंका पेजेंट की खूब आलोचना कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने तो इसे शर्मनाक करार देते हुए विनर से ताज वापस लेने की भी मांग की है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह श्रीलंकाइयों की बस्ती है. यहां ऐसे विवाद होते रहते हैं.
* ""'शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला! VIDEO देख कांप उठेगी रूह
* ''राजस्थान की इस सोसाइटी में गेट पर चौकीदारी से लेकर साफ सफाई तक सारा काम करते हैं Robots
* "खुद ही अपना हाथ काटकर फेंकता दिखा केकड़ा, Video देख उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो- अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं