विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2011

बौद्धमत : स्टीव जॉब्स को भारत का तोहफा

दुनियाभर के सुप्रसिद्ध दिग्गजों की तरह एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के लिए भारत आध्यात्मिकता का स्रोत रहा जिन्होंने बाद में बौद्ध धर्म को अपना लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयार्क: दुनियाभर के सुप्रसिद्ध दिग्गजों की तरह एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जाब्स के लिए भारत आध्यात्मिकता का स्रोत रहा जिन्होंने बाद में बौद्ध धर्म को अपना लिया। सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया, जाब्स ने भारत की आध्यात्मिक वापसी की थी और देश भर में की गयी यात्रा के दौरान जाब्स बौद्धमत में दीक्षित हो गये थे। जाब्स सत्तर के दशक में भारत यात्रा पर आये थे। उनके पास वह धन था जिसे उन्होंने अमेरिका में वीडियो गेम्स तकनीशियन के तौर पर काम करते हुए बचाया था। आध्यात्मिक जागृति की तलाश में वह रीड कॉलेज के अपने मित्र डेनियल कोटके के साथ कैंची आश्रम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम में कथित तौर पर आये थे। सान फ्रांसिस्को मं 1955 में जन्मे जाब्स हिप्पी संस्कृति के साथ ही पले-बढ़े। बॉब डिलन और बीटल्स संगीत के क्षेत्र में उनकी पसंद थे और वह उनके राजनीतिक रूझान और प्रतिष्ठान विरोधी नजरियों से इत्तेफाक रखते थे। बीटल्स की तरह जाब्स भी भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर आये और वह अपने पड़ोस और कार्यालय नियमित तौर पर नंगे पांव आते जाते थे।  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बौद्ध, स्टीव, जॉब्स, Boudh, Steve Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com