Rare lunar event May 2026: अगर आप सोच रहे हैं कि 31 मई की रात खिड़की खोलते ही आपको आसमानी रंग का चांद दिखेगा, तो जरा ठहरिए...'ब्लू मून' का मतलब चांद का रंग बदलना नहीं, बल्कि उसकी आमद का एक खास हिसाब किताब है. जब एक ही अंग्रेजी महीने में दो बार पूर्णिमा अपनी दस्तक दे दे, तो दूसरी वाली को बड़े प्यार से 'ब्लू मून' पुकारा जाता है. ये कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि कुदरत का वो 'करिश्मा' है जिसे देखने के लिए दुनिया भर के स्काई लवर्स पलकें बिछाए बैठे हैं.
ये भी पढ़ें:-ब्रह्मांड का सबसे पुराना राज? मंगल की चट्टानों में छिपी है इंसानों के वजूद की कहानी, देखें NASA का वीडियो
'माइक्रोमून' का तड़का (Blue Moon 2026 India date and time)
इस बार मामला सिर्फ ब्लू मून तक ही महदूद नहीं है. इस रात को 'माइक्रोमून' का तड़का भी लगने वाला है. असल में, इस दिन चांद अपनी मस्तानी चाल में धरती से काफी दूर चला जाएगा, जिसकी वजह से ये आम दिनों के मुकाबले थोड़ा छोटा और थोड़ा कम चमकीला नजर आएगा यानी चांद वही है, बस दूर जाने की वजह से थोड़ा शरमा रहा होगा.

Photo Credit: pexels
भारत में कब और कैसे होगा दीदार? (Best time to watch Blue Moon in India)
अब बात करते हैं उस पल की जब ये नजारा उरूज (Peak) पर होगा. भारतीय घड़ी के हिसाब से 31 मई को दोपहर करीब 2:15 बजे इसकी चमक सबसे ज्यादा होगी. जाहिर है, दिन के उजाले में तो ये दिखेगा नहीं, इसलिए असली मजा तो 30 और 31 मई की रात को ही आएगा. अच्छी बात ये है कि इस हुस्न को देखने के लिए आपको किसी चश्मे या हिफाजत की जरूरत नहीं है, अपनी नंगी आंखों से जितना चाहें इसे निहारें.

Photo Credit: pexels
ये भी पढ़ें:-मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कुल मिलाकर, मई की वो आखिरी रात किसी 'तिलिस्म' से कम नहीं होने वाली. भले ही चांद नीला न हो, लेकिन उसका छोटा सा चेहरा और 'ब्लू मून' का खिताब इसे यादगार बना देगा, तो बस छत पर बिस्तर लगाइए और कायनात के इस नायाब मंजर का लुत्फ उठाइए.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं