Bride Riding Bike Viral Video: आपने आजतक दुल्हन को पालकी, डोली या फिर कार की पिछली सीट पर बैठा देखा होगा, लेकिन वक्त के साथ-साथ जमाना जरा बदल रहा है, जिसका असर इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है. हाल ही में एक ऐसी ही रीलबाज दुल्हनिया का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. वीडियो में दुल्हन की तरह मरून रंग के लहंगे में सजी धजी बेहद खूबसूरत एक लड़की नजर आ रही है, जो सड़क पर फुल स्पीट में स्पोर्ट बाइक पर सवार होकर फर्राटे मार रही है.
गजब:- लाल साड़ी में गहनों से सजी दुल्हन ने सड़क पर दौड़ाई Sports Bike, पलट-पलट कर देखने को मजबूर हुए लोग
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मरून रंग का लहंगा पहने सड़कों पर बाइक चलाती नजर आ रही है. इस वीडियो में लड़की की खूबसूरती और उसके दुल्हन के गेटअप ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लड़की बाइक पर सवार होकर सड़कों पर चलती है, लोग उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए उसे घेर लेते हैं. उसकी सुंदरता और लहंगे में वो बिल्कुल एक असली दुल्हन की तरह लग रही थी, जो सभी राहगीरों का ध्यान खींच रही थी.
गजब:- Video: दुल्हन के साथ दूल्हे ने किया धांसू स्टंट, कार के ऊपर से उछाल दी बाइक
यहां देखें वीडियो
गजब:- पालतू डॉगी के साथ बाइक पर बैठे दूल्हे ने ली कमाल की एंट्री, देखते रह गए घराती-बारती
बैकग्राउंड में चल रहा गाना 'फिर भी ना मिला सजना' इस सीन को और भी दिलचस्प बना देता है, जिससे वीडियो में एक अलग ही रोमांटिक एहसास आता है. लोग इस वीडियो को देख हैरान हैं क्योंकि सड़कों पर बाइक चलाती हुई दुल्हन का दृश्य किसी फिल्म के सीन जैसा प्रतीत होता है. हर कोई यह सोच रहा था कि क्या ये लड़की सच में दुल्हन है और उसे शादी के बाद कहीं जा रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे लेकर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. अब तक इस वीडियो के वायरल होने के बाद, यूज़र्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार लड़की का क्या मकसद था. यह वीडियो न केवल वायरल हो रहा है, बल्कि लोगों का ध्यान खींचने में भी कामयाब हो गया है. सोशल मीडिया पर इस तरह के अजीब और क्रिएटिव वीडियो अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं और वायरल हो जाते हैं.
ये भी देखें:- आंटी और सांप का क्लेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं