Pre Wedding Photoshoot: शादी का दिन हर किसी के लिए काफी खास होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. इस दौरान प्री-वेडिंग शूट और वेडिंग फोटोशूट का भी काफी चलन होता है. दूल्हा और दुल्हन इन फोटोशूट के जरिए अपनी शादी को और भी ज्यादा स्पेशल और यादगार बनाते हैं, लेकिन कई बार इन लम्हों में जाने-अनजाने कुछ और भी पल जुड़ जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ बाइक पर बैठकर एक अजीबोगरीब स्टंट करता नजर आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
pre-wedding shoots - i'm getting this pic.twitter.com/Ynwf7Kxr6a
— Best of the Best (@bestofallll) October 27, 2022
वायरल हो रहे इस फोटोशूट में दूल्हा और दुल्हन बाइक से स्टंट करते नजर आ रहे हैं. आज तक आपने कई तरह के शादी से जुड़े वीडियोज देखें होंगे, लेकिन इस तरह का नजारा शायद ही आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दोनों एक ही बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं उनके सामने एक चार पहिया गाड़ी खड़ी हुई है. इस दौरान देखते ही देखते बाइक को क्रेन से बांध दिया जाता है, जिस पर दूल्हा और दुल्हन सवार हैं. वीडियो में आगे किसी स्टंटबाज की तरह बाइक पर सवार दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ सामने खड़ी कार के ऊपर से बाइक को उछालते हुए कमाल का स्टंट करता नजर आ रहा है. दूल्हा और दुल्हन का यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. इस बात का अंदाजा वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @bestofallll नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'प्री-वेडिंग शूट्स- मुझे तो यही समझ आ रहा है.' इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा, 'ये कोई एक्शन डायरेक्टर लगता है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे अच्छा मैं शादी ही न करूं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'रिश्क है तो ही इश्क है.'
* ""'मालिक को देखकर बेहोश होने की एक्टिंग करने लगी बकरियां, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
* ''VIDEO: कभी देखा है 8 किलो का 'बाहुबली समोसा', खाने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम!
* "दुल्हन के पापा स्टेज पर चढ़कर आइटम सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, ताली पीटते रह गए मेहमान
देखें वीडियो- अभिनेत्री Giorgia Andriani, Kriti Sanon और मौनी रॉय हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं