Doctor pauses wedding to treat patient: कहते हैं कि एक डॉक्टर के लिए उसका फर्ज सबसे पहले आता है, चाहे कंडीशन कोई भी हो, कैसी भी हो. केरल के कन्नूर में हुई एक शादी में इस बात की बानगी देखने को मिली. शादी के दौरान दुल्हन बनीं डॉक्टर ने जो किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया. यहां दुल्हन बनीं डॉ. शिरीन सुबैर अपने मंगेतर डॉ. रिजाज के साथ शादी के बंधन में बंध रही थीं. चारों तरफ खुशी का माहौल था और रिश्तेदार रस्मों में बिजी थे, तभी अचानक शादी के कैटरिंग स्टाफ में शामिल दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई.
अपनी शादी की रस्मों के बीच कैटरिंग टीम की दो महिलाओं की तबीयत खराब होते ही दुल्हन डॉ. शिरीन सुबैर तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचीं. शादी का जोड़ा पहने मरीजों का इलाज करती अब इस दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:-26 हजार में बिक रही साड़ी को बोला 'मैक्सी ड्रेस', विदेशी फैशन ब्रांड की चालाकी पर भड़का इंटरनेट
दुल्हन का जोड़ा पहनी डॉक्टर ने किया मरीजों का इलाज (Doctor dulhan viral video)
वीडियो के मुताबिक, कैटरिंग टीम की एक महिला के नाक से अचानक खून बहने लगा, वहीं दूसरी महिला को तेज चक्कर आने लगे. जब वहां मौजूद लोगों को पता चला कि दुल्हन खुद एक डॉक्टर हैं, तो उन्होंने तुरंत शिरीन को आवाज दी. बिना एक पल की देरी किए, शिरीन अपने शादी के भारी जोड़े में ही सीधे कैटरिंग स्टाफ के पास पहुंच गईं. उन्होंने शादी की रस्में रोककर कैटरिंग स्टाफ वाली दोनों महिलाओं को टेस्ट किया और उन्हें समय पर फर्स्ट एड दिया.
முதலில் மருத்துவர் பின்னர் தான் மணப்பெண்
— Rajini (@rajini198080) August 21, 2026
மண பந்தலில் அமர்ந்த மருத்துவர் ஷிரின் வரவேற்பு நிகழ்ச்சியில்
உணவு பரிமாற கேட்டரிங் வேலைக்கு வந்த பெண்ணுக்கு
மூக்கில் இருந்து ரத்தம் வடிய அவர் செய்வது அறியாமல் சுற்றி இருந்தவர்கள் நிற்க pic.twitter.com/PWdQqmvIzt
सोशल मीडिया पर मिली ढेरों तारीफें (Wedding me doctor ne kiya ilaj)
इंटरनेट पर अब इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आते ही तहलका मच गया. सोशल मीडिया यूजर्स डॉ. शिरीन के इस कदम की खूब तारीफें कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि, 'उन्होंने ये साबित कर दिया कि एक डॉक्टर हमेशा अपने फर्ज को शादी और बाकी खुशियों से ऊपर रखता है.' इंटरनेट पर ज्यादातर लोग उनके इस दिल जीत लेने वाले बिहेवियर पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-अफगानिस्तान की सड़कों पर फर्राटे मारते नजर आए भारतीय ऑटो रिक्शा, देखें VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं