Groom Makes Entry With His Pet Dog: सोशल मीडिया पर अक्सर लोग शादी से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं. इनमें से कुछ शादी से जुड़े फनी वीडियोज लोगों का हंसा-हंसा कर बुरा हाल कर देते हैं, तो कुछ वीडियोज में दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है. वहीं कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद भी मन नहीं भरता और बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं.
हाल ही में एक ऐसा ही शादी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हे की शादी में धमाकेदार एंट्री देख हर कोई हैरान रह गया है. यूं तो शादी फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री अक्सर कुछ हटकर ही होती है, लेकिन इस वीडियो में दूल्हा अपने प्यारे पालतू डॉगी को अपने साथ बाइक में बैठाकर एंट्री लेते नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपक दिल भी खुश हो जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखे वीडियो
शादी समारोह में अक्सर दूल्हा-दुल्हन घराती-बारातियों के साथ जरा हटकर एंट्री लेकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं. आजकल ये ट्रेंड जोरों पर है, जिसे अक्सर न्यू कपल फॉलो करने से नहीं चूकते. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है, जिसमें दूल्हा अपने क्यूट से डॉगी के साथ बाइक पर बैठकर एंट्री लेता नजर आ रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा डॉगी लेब्रा ब्रीड है, जो बड़े ही प्यार से इस खुशी के पल को इंज्वॉय करता नजर आ रहा है. इस बीच दूल्हे के पीछे मेहमान और रिश्तेदारों को कदम से कदम मिलाते देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो को यूजर्स खूब देख और शेयर कर रहे हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन पर एक से बढ़कर एक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो देखने के बाद आपका दिल भी खुश हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं