विज्ञापन

कैनवास पर राम, आइने में हनुमान, आर्टिस्ट ने बनाई भगवान राम की अनोखी 3डी पेंटिंग

इस वायरल वीडियो में अकबर मोमिन अपने हाथों से बनाई 3D पेंटिंग दिखाते हैं. पहली नजर में तस्वीर में भगवान श्री राम दिखाई देते हैं. लेकिन जैसे ही उस तस्वीर के सामने आईना रखा जाता है. नजारा बदल जाता है.

कैनवास पर राम, आइने में हनुमान, आर्टिस्ट ने बनाई भगवान राम की अनोखी 3डी पेंटिंग
पेंटर की जादूगरी, एक में ही द‍िखे राम और हनुमान.

Viral Video : सोचिए, आपने श्री राम और हनुमान की न जाने कितनी तस्वीरें और मूर्तियां देखी होंगी. मंदिरों में, किताबों में, सोशल मीडिया पर, हर जगह. हर रूप में श्री राम मन को सुकून देते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है. वो सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली है. वजह सिर्फ इसकी कला नहीं, बल्कि इसे बनाने वाला कलाकार भी है. गुजरात के रहने वाले 69 साल के अकबर मोमिन, जो मुस्लिम हैं. उन्होंने श्री राम की ऐसी अनोखी 3D पेंटिंग बनाई है. जिसे देखकर लोग भक्ति भाव में डूब रहे हैं. ये तस्वीर सिर्फ कला नहीं, बल्कि इंसानियत, आस्था और हुनर का खूबसूरत संगम बन चुकी है.

आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़, लोग बोले- सैलरी छोड़कर सब बढ़ रहा है


सामने श्री राम, आईने में हनुमान


इस वायरल वीडियो में अकबर मोमिन अपने हाथों से बनाई 3D पेंटिंग दिखाते हैं. पहली नजर में तस्वीर में भगवान श्री राम दिखाई देते हैं. लेकिन जैसे ही उस तस्वीर के सामने आईना रखा जाता है. नजारा बदल जाता है. आईने में वही तस्वीर हनुमान जी का रूप ले लेती है. यही जादू इस पेंटिंग को सबसे अलग बनाता है. वीडियो में अकबर मोमिन खुद भी इस पल में भावुक हो जाते हैं. उनकी आंखों में मेहनत, श्रद्धा और संतोष साफ झलकता है. सालों के मेहनत और पेशेंस से बनी ये कला लोगों को हैरान भी कर रही है और भावुक भी.


25 मिलियन व्यूज और दिल से निकली तारीफें


अकबर मोमिन का ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ताजा ब्रीफ से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 340.5 के से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स इस बात का सबूत हैं कि लोगों के दिल को ये कला कितनी गहराई से छू गई है. कोई उन्हें कमाल का आर्टिस्ट बता रहा है. तो कोई कह रहा है कि ये इंसान AI से भी आगे है. कई यूजर्स तो इस पेंटिंग को खरीदने की इच्छा भी जता रहे हैं और इसकी कीमत पूछ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अकबर मोमिन की जमकर तारीफ हो रही है और लोग उनकी कला के साथ साथ उनकी सोच को भी सलाम कर रहे हैं. ये

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwan Ram 3d Painting, Akbar Momin Artist, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com