Seychelles Travel Facts & Driving Rules: अगर आप छुट्टियों में किसी ऐसी जगह जाने का सपना देख रहे हैं जहां नीला समंदर, सफेद रेत और पहाड़ों का अद्भुत संगम हो और भीड़ भी ना हो, तो सेशेल्स (Seychelles) का नाम आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए. यह हिंद महासागर में स्थित सबसे छोटा अफ्रीकी देश है, जिसकी राजधानी 'विक्टोरिया' दुनिया की सबसे छोटी राजधानियों में से एक है.
2 रेड लाइट और 24 सड़कों वाला शहर
इस पूरे शहर में सिर्फ 2 ट्रैफिक रेड लाइट हैं और महज 24 सड़कें हैं. यहां गाड़ी चलाने का असली मजा आता है और आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत भी नहीं होती है. आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस जेब में डालकर आराम से ड्राइव का लुत्फ उठा सकते हैं.
शांति और सुकून के लिए यहां आना पसंद कर रहे लोग
यहां के बीच दुनिया के सबसे शानदार बीचों में से एक हैं. काफी इंडियन्स ने इस जगह को एक्सप्लोर किया है और कुछ वहां 8 से 10 दिन के लिए पहुंच रहे हैं. शादी के बाद कुछ कपल्स सेशेल्स घूमने आ रहे हैं. एक पर्यटक ने बताया कि ये कुछ-कुछ केरला जैसा है, लेकिन यहां की वाइब बिल्कुल अलग है. यहां आकर एक अलग सुकून का मिला है.
अभी तक ये अनएक्सप्लोर्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन है
सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं है, गाड़ियां नहीं हैं, ज्यादा शोर नहीं है, लोग अच्छे हैं और सुविधाएं अच्छी हैं. ये अभी एक अनएक्सप्लोर्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह है जहां आने के बाद वापस जाने का मन नहीं करता है.
दक्षिण भारत शैली जैसा हिंदी मंदिर भी यहां है
राजधानी में एक हिंदू मंदिर भी है, जिसका निर्माण 1990 के दशक में किया गया था. यह देखने में साउथ इंडिया के प्राचीन मंदिरों की तरह लगता है. जहां के पुजारी पारंपरिक वेशभूषा में लुंगी पहनकर और माथे पर तिलक लगाकर पूजन करते हैं.
इस देश को घूमने के बाद आप सिर्फ 3 शब्द कहेंगे
It's Good For Relaxing, Chill & Do Noting Just Enjoy.. सेशेल्स घूमने के बाद आप यकीनन यही कहेंगे. ये देश है ही इतना खूबसूरत की आप मालदीव को भूल जाएंगे. अगर आप इस खूबसूरत देश की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो यूट्यूब पर रिलीज हुई यह डॉक्युमेंट्री आपके लिए एक मुकम्मल ट्रैवल गाइड का काम करेगी.
ये भी पढ़ें:- ग्रामीणों ने पहली बारिश में बचा लिया 31 करोड़ लीटर पानी, महज 15 दिन में वॉटर हार्वेस्टिंग कर रचा कीर्तिमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं