विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

पूल टेबल की पॉकेट से अचानक निकला अजगर, खिलाड़ी खेल छोड़कर भागे

दोस्तों का एक ग्रुप पूल खेलने पहुंचा था. खेलते-खेलते उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पूल के पॉकेट से अचानक अजगर निकला. ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक पूल टेबल के कॉर्नर से अचानक अजगर निकला.

Also Read in
पूल टेबल की पॉकेट से अचानक निकला अजगर, खिलाड़ी खेल छोड़कर भागे
पूल टेबल की पॉकेट से अचानक निकला अजगर

दोस्तों का एक ग्रुप पूल खेलने पहुंचा था. खेलते-खेलते उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पूल के पॉकेट से अचानक अजगर निकला. ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक पूल टेबल के कॉर्नर से अचानक अजगर निकला. ब्रिसबेन स्नेक कैचर्स ने मंगलवार को इन तस्वीरों को शेयर किया. अजगर उस वक्त टेबल के अंदर आराम कर रहा था. 

शराबी को सांप ने काटा तो शख्स ने कर दिए उसके चार टुकड़े, अस्पताल पहुंचा तो...

ब्रिसबेन स्नेक कैचर्स ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'जब आप पूल गेम अपने दोस्तों के साथ खेलें और अचानक अजगर उछलकर सामने आए जाए.' साथ ही उन्होंने लिखा- 'याद रखें, जब भी आप खेलने जाएं तो पूल के पॉकेट्स जरूर चेक करें.'

आनंद महिंद्रा की पत्नी ने मांगी खाना बनाने में मदद तो मिला ऐसा जवाब, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. इसको अब तक 4 हजार शेयर्स और हजार से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं. कई लोगों ने इस अजगर को क्यूट बताया है. एक यूजर ने लिखा- 'ये कितना क्यूट है.' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'इसका चेहरा कितना छोटा है. बहुत क्यूट लग रहा है.'

IIT Bombay की क्लासरूम में अचानक घुस आई गाय, डरकर भागने लगे छात्र, देखें VIDEO

कारपेट पायथन जहरीले नहीं होते हैं. ऑस्ट्रेलिया में ये अजगर पाए जाते हैं. सनशाइन स्नेक कैचर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'कारपेट अजगर काफी आम सांप होते हैं. जिनको आसानी से पकड़ा जाता है. ये इंसानों को परेशान नहीं करते. ये अक्सर ऐसी जगहों पर पाए जाते हैं और अगर वहां इंसान होते हैं तो हिलते तक नहीं है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Brisbane, Python In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com