विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

सोशल मीडिया पर फिर छाया अनुपमा का डायलॉग, ये Video देख छूट जाएगी हंसी

कहीं यह डायलॉग मज़ेदार एक्सप्रेशन्स के साथ बोला जा रहा है तो कहीं इसे ओवरड्रामैटिक अंदाज़ में पेश किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर फिर छाया अनुपमा का डायलॉग, ये Video देख छूट जाएगी हंसी

टीवी शो अनुपमा का एक आइकॉनिक डायलॉग एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है. यह डायलॉग इतना दमदार है कि सालों बाद भी लोगों की भावनाओं से जुड़ हुआ है. सोशल मीडिया पर इस डायलॉग को लेकर मीम्स, इंस्टाग्राम रील्स और पैरोडी वीडियो की भरमार देखने को मिल रही है. इस वायरल ट्रेंड में बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर आम यूजर्स तक सभी शामिल हैं. 

इतना मारूंगी, इतना मारूंगी..वाला ये डायलॉग क्रिएटर्स के दिमाग पर चढ़ गया है. ये डायलॉग पहले भी ट्रेंड में रह चुका है लेकिन जैसे ही यह लाइन दोबारा ट्रेंड में आई, इंटरनेट पर मानो कंटेंट की बाढ़ आ गई. हर उम्र और हर वर्ग के लोग इसे अपने-अपने अंदाज़ में पेश कर रहे हैं. कोई इसे मज़ाकिया अंदाज़ में पेश कर रहा है तो कोई इसे बेहद इमोशनल टच दे रहा है.

कई लोग इस डायलॉग को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की सिचुएशन्स से जोड़कर वीडियो बना रहे हैं, जिससे यह और भी ज्यादा रिलेटेबल बन गया है.
मीम्स, रील्स और पैरोडी वीडियो की भरमार

कहीं यह डायलॉग मज़ेदार एक्सप्रेशन्स के साथ बोला जा रहा है तो कहीं इसे ओवरड्रामैटिक अंदाज़ में पेश किया जा रहा है. कुछ लोग इसमें अपनी क्रिएटिविटी जोड़कर नए ट्विस्ट ला रहे हैं, जिससे पुराने डायलॉग को एक बिल्कुल नया रूप मिल गया है.

यहां इस वीडियो में सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार दिख रहे हैं, जो लाल कपड़े पहन अपने ओवरड्रामैटिक डांसिंग स्टाइल में इस डॉयलॉग को बता रहे हैं. उनके इस वीडियो पर 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. 

बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुपमा का कोई डायलॉग ट्रेंड में आया हो. इससे पहले भी इस सीरियल के केई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर छा चुके हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupamaa, Viral Content, Dialogue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com