विज्ञापन

Anupama : अनुपमा में नहीं हो पाई गौरव खन्ना की वापसी, इस बात के लिए नहीं तैयार हुए एक्टर

Anupama : शो में अनुपमा अब परदादी बन चुकी हैं. ऐसे में अनुज को भी अब उम्रदराज दिखाना होगा. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि गौरव बूढ़े का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हुए.

Anupama : अनुपमा में नहीं हो पाई गौरव खन्ना की वापसी, इस बात के लिए नहीं तैयार हुए एक्टर
इस वजह से अनुपमा में नहीं हो पाई गौरव खन्ना की वापसी
नई दिल्ली:

Anupama : टीवी सीरियल अनुपमा बीते 7 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. साल 2020 में इस शो की शुरुआत हुई थी. शो की कहानी बदलती गई लेकिन दर्शक इससे जुड़े रहे और आज भी इसे पसंद करते हैं. शो में कई एक्टर्स आए और फिर चले गए लेकिन एक स्टार जिसे दर्शक सबसे अधिक मिस करते हैं वो हैं अनुपमा का अनुज यानी गौरव खन्ना. गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी और ये टीवी की फेवरेट जोड़ी बन गई थी. लेकिन कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आए कि गौरव को शो छोड़ना पड़ा. हालांकि उनके लौटने की उम्मीद हमेशा अनुपमा के फैंस करते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह उम्मीद कभी पूरी नहीं होगी.

अनुज की हो रही वापसी!

कुछ समय पहले सीरियल अनुपमा के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में एक शख्स समंदर किनारे चलता नजर आता है. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगे चलकर पता चलेगा कि ये ही अनुज है. लेकिन अनुज के किरदार में इस बार गौरव खन्ना नजर नहीं आने वाले.  प्रोमो में एक्टर सचिन त्यागी दिख रहे हैं. ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो ही अब अनुपमा के नए अनुज होंगे.

गौरव खन्ना ने क्यों नहीं की वापसी?

जैसा कि शो में अनुपमा अब परदादी बन चुकी हैं. ऐसे में अनुज को भी अब उम्रदराज दिखाना होगा. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि गौरव बूढ़े का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हुए. बताया जा रहा है कि इसी वजह से गौरव खन्ना की जगह दूसरे एक्टर को शो में लिया गया. लेकिन इस फैसले से फैंस काफी नाराज हैं. वो अपने चहेते गौरव को शो में दोबारा देखना चाहते थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Khanna, Anupamaa, Anupamaa Cast Fees, Anupamaa Cast, Anupamaa News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com