विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 27, 2015

ग्रीस में खजाने समेत प्राचीन योद्धा का 3500 साल पुराना मकबरा मिला

Read Time: 3 mins
ग्रीस में खजाने समेत प्राचीन योद्धा का 3500 साल पुराना मकबरा मिला
न्यूयॉर्क: यूनान के पाइलोस शहर में अंतरराष्‍ट्रीय शोधकर्ताओं के एक दल को 1500 ईसा पूर्व का कांस्य युग का मकबरा मिला है। मकबरे में कांस्य युग की संपदा और हथियार मिले हैं। शोधकर्ताओं को मकबरे में 1400 चीजें मिली हैं। इनमें गहने, हथियार और कवच के साथ-साथ तांबे, चांदी और सोने से बने बर्तन भी शामिल हैं।

मकबरे में मौजूद कब्र में एक वयस्क पुरुष का कंकाल मिला है। उसकी बाईं तरफ हथियार और दाहिनी तरफ गहने रखे हुए हैं। सिर और छाती के बीच में तांबे की तलवार रखी है जिसकी हाथी के दांत से बनी मूंठ पर सोना मढ़ा हुआ है। गले के पास पूरी तरह से सुरक्षित सोने का हार मिला है जिसमें दो पेंडन्ट लगे हुए हैं। पैर के पास कई हथियार रखे मिले हैं।

कंकाल की दाहिनी तरफ चेहरे के पास हजारों रुद्राक्ष के मोती, जंबुमणि, जैस्पर, सुलेमानी पत्थर और सोना रखा हुआ मिला है। पास में ही चार सोने की अंगूठी, चांदी के प्याले और तांबे के कटोरे, प्याले, जग और चिलमची रखे मिले हैं।

शोधकर्ताओं के दल में शामिल अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के शारी स्टोकर ने कहा, 'मायसेनियन योद्धा की 3500 साल पुरानी अब तक नहीं खुली यह कब्र प्रागैतिहासिक काल की संपदा का शानदार नमूना है।'

यह दल होमर की दंत कथाओं से संबद्ध एक जगह-पैलेस ऑफ नेस्टर का अध्ययन कर रहा है। यह महल 1200 ईसापूर्व आग में काफी हद तक तबाह हो गया था लेकिन फिर भी यह यूनान में कांस्य युग का सबसे बेहतर तरीके से संरक्षित महल माना जाता है।

आज के पाइलोस शहर के नजदीक नेस्टर महल में रहने वाला राजा एक बड़े भूभाग पर शासन करता था। लेकिन, स्टोकर ने कहा कि दल ने जिसे खोजा है वह नेस्टर के राजा की कब्र नहीं है, न ही यह उसके पिता नेलियस की है।

स्टोकर ने कहा, 'यह खोज और भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि यह योद्धा नेस्टर और नेलियस से भी 200 से 300 साल पहले का है। इसका अर्थ यह हुआ कि वह एक ऐसे समय की कोई महत्वपूर्ण हस्ती है जब यूनान का यह हिस्सा पूरी तरह से यूरोप की पहली विकसित सभ्यता क्रेट के संपर्क में आकर एक निश्चित आकार ले रहा था।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
ब्रिज के नीचे से ऐसे उड़ा प्लेन, झील के पानी में डूबते डूबते बचा, वीडियो देख लोग बोले- ये तो हैवी पायलट निकला
ग्रीस में खजाने समेत प्राचीन योद्धा का 3500 साल पुराना मकबरा मिला
पर्यावरण का नन्हा संरक्षक, जनता से कर रहा बड़ी अपील, इसकी क्यूटनेस जीत लेगी दिल
Next Article
पर्यावरण का नन्हा संरक्षक, जनता से कर रहा बड़ी अपील, इसकी क्यूटनेस जीत लेगी दिल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;