Video Pilot Returns Little Girl Lost Doll: बच्चों को खिलौने कितने पसंद होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं. अक्सर बच्चों को अपने पसंदीदा खिलौने के साथ ज्यादातर समय बिताते देखा जाता है, जिसे वे एक पल के लिए भी अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देते. सोचिए क्या हो जब उनका फेवरेट खिलौना जाने-अनजाने कहीं खो जाए, तो उसका अंजाम क्या हो सकता है, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ एक 9 साल की बच्ची के साथ, जो परिवार के साथ फ्लाइट में सफर कर रही थी, लेकिन बच्ची खेल-खेल में ही अपनी प्यारी डॉल को फ्लाइट में ही भूल गई. इसके बाद पायलट ने जो किया, उसके बारे में जानकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठेगी.
न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वैलेंटीना नाम की एक प्यारी सी नौ साल की छोटी बच्ची फ्लाइट में सफर के दौरान अपनी गुड़िया भूल गई थी, जिसके बारे में जब अमेरिकन एयरलाइंस में काम करने वाले जेम्स डैनेन को लगी, तो उन्होंने बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मीलों दूर की उड़ान भरी और उसकी खोई गुड़िया उसे लौटा दी. पायलट ने बच्ची को तोहफे में जापानी ट्रट और एक मैप भी दिया. इस बीच पूरे परिवार ने पायलट का आभार भी जताया. यही वजह है कि अब सोशल मीडिया यूजर्स भी पायलट की सराहना करते नहीं थक रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बताया जा रहा है कि, जेम्स डैनेन को इस बात की जानकारी फेसबुक से लगी, जिसके बाद उन्होंने टोक्यो हनेदा एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस से संपर्क किया और फिर खोई हुई डॉल का पता लगने के बाद, उसे करीब 6 हजार मील तक प्लेन उड़ाकर टोक्यो से टेक्सास तक का सफर पूरा करते हुए, बच्ची को उसकी खोई गुड़िया लौटा दी. बताया जा रहा है कि, ये परिवार इंडोनेशिया के बाली की यात्रा करके टेक्सास लौट रहा था, इस दौरान बच्ची की डॉल घुम गई थी.
इस पर जेम्स डैनेन का कहना है कि, ये मेरा स्वभाव है और यही वजह है कि, मुझे लोगों की मदद करना पसंद है. यही मैं कर रहा हूं. मुझे सचमुच खुशी थी कि मैं किसी के लिए कुछ अच्छा कर सका. बच्ची को तीन सप्ताह बाद गुड़िया मिली.' जानकारी के मुताबिक, पायलट का घर बच्ची के घर के पास ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं