कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक सभी मुस्तैदी के साथ खड़ी है. वहीं कुछ लोगों की लाफरवाही इस बीमारी को फैलाने में आग में घी की तरह की काम कर रही है. हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो मुंबई के बिंद्रा कॉम्प्लेक्स, महाकाली अंधेरी का है. जहां कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज को लेने आए एम्बुलेंस के स्टाफ ने अपने हाथों के दस्तानों को वहीं खुले में फेंक कर चला गया. ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि स्टाफ की इस छोटी सी गैर जिम्मेदाराना हरकत, कितने लोगों की जान को मुश्किल में डाल सकती है.
बताते चले कि देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को राज्य में एक कोरोना संक्रमित महिला और एक संदिग्ध केस में डॉक्टर की मौत हो गई वहीं महाराष्ट्र के सांगली में 12 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. इन लोगों की शुरुआती जांच में यह पता चला कि ये सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में थे उसके बाद ही ये सब इस बीमारी से पीड़ित हुए हैं. बता दें कि अभी तक सिर्फ महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है. वहीं पूरे देश की बात करें तो परिणाम काफी खतरनाक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें VIDEO:
गौरतलब है कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है. लेकिन इसके बावजूद कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती नजर आ रही है. अबतक संक्रमित लोगों की संख्या 873 के पार पहुंच चुकी हैं वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं