विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

Amazon की एक गलती और 9 लाख का कैमरा गेयर बिका सिर्फ 6500 रुपये में, लोग बोले- 'थैक्यू जेफ बेजोस...'

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की प्राइम डे सेल का इंतजार सभी को रहता है. जहां लोगों को खूब डिस्काउंट मिलता है. इस साल प्राइम डे सेल 15 जुलाई से लेकर 16 जुलाई थी. ये सेल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में थी.

Amazon की एक गलती और 9 लाख का कैमरा गेयर बिका सिर्फ 6500 रुपये में, लोग बोले- 'थैक्यू जेफ बेजोस...'
Amazon की एक गलती और 9 लाख का कैमरा गेयर बिका सिर्फ 6500 रुपये में

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की प्राइम डे सेल का इंतजार सभी को रहता है. जहां लोगों को खूब डिस्काउंट मिलता है. इस साल प्राइम डे सेल 15 जुलाई से लेकर 16 जुलाई थी. ये सेल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में थी. अमेजन ने प्राइम डे सेल में एक गलती की जिसका फायदा बायर्स ने उठाया. एक कैमरा गेयर की कीमत 9 लाख रुपये थी, जिसकी गलती से कीमत 6500 रुपये रख दी गई. लोगों ने उसे खरीद लिया. 

Chandrayaan-2 Launch: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग मोबाइल पर एक क्लिक में देखें Live

कंपनी ने जैसे ही ये गलती देखी तो उसे तुरंत हटा दिया. लेकिन हटाने से पहले कई लोग इसे खरीद चुके थे. खरीदने के बाद लोग अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को थैक्यू कर रहे हैं और अमेजन की खूब तारीफ कर रहे हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि कंपनी खरीदे हुए इस कैमरे गेयर को डिलीवर करती है या नहीं? लोगों ने कैनन का EF 800mm f/5.6L IS लेंस खरीदा है.

वेस्टइंडीज दौरा छोड़ Indian Army की सेवा करेंगे एमएस धोनी, जम्मू-कश्मीर में करेंगे कुछ ऐसा

कैनन का EF 800mm f/5.6L IS लेंस 9 लाख रुपये का है. जो अमेजन पर 6500 रुपये में अवेलेबल था. कुछ वक्त तक रहने के बाद इसे हटा लिया गया. एक शख्स ने रेडिट पर लिखा- 'मैंने पिछली रात प्राइम डे सेल में 3 हजार डॉलर का कैमरा सिर्फ 94 डॉलर में खरीदा. आपको क्या लगता है. ये शिप करेंगे या कैंसिल करेंगे, क्योंकि ये गड़बड़ी थी.' बता दें, कैनन का ये गेयर प्रोफेशनल्स इस्तेमाल करते हैं. बहुत कम लोग इसे सर्च करते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon, Amazon Prime Day Sale, Canon EF 800mm F/5.6L IS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com