विज्ञापन
This Article is From May 20, 2019

प्लेन में 33 साल के शख्स को पड़ा दिल का दौरा, वायुसेना स्टेशन पर उतारा गया एयर इंडिया का विमान

दिल्ली से मस्कट जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री को दिल का दौरान पड़ने के बाद विमान को जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा.

प्लेन में 33 साल के शख्स को पड़ा दिल का दौरा, वायुसेना स्टेशन पर उतारा गया एयर इंडिया का विमान

अहमदाबाद. दिल्ली से मस्कट जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री को दिल का दौरान पड़ने के बाद विमान को जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा. वायुसेना स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री को तुरंत जामनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया. उस वक्त वायुसेना का एक डॉक्टर साथ में मौजूद था.

500 रुपए तक में बिकता है आमों की मलिका नूरजहां का एक फल, टूटने से पहले ही हो जाती है बुकिंग

डिफेंस गुजरात के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने रविवार की रात ट्वीट किया और कहा कि दिल्ली से मस्कट जा रही एयर इंडिया की उड़ान-973 को रात साढ़े दस बजे जामनगर वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा.

चूर-चूर नान को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई, दुकानदार बोला इस पर मेरा हक...कोर्ट ने दिया ये जवाब

33 वर्षीय एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने के कारण ऐसा किया गया. वायुसेना ने विमान को तुरंत उतरने की अनुमति दी क्योंकि उसे असैन्य हवाईअड्डे तक पहुंचने में वक्त लगता. उन्होंने कहा कि मरीज को गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल ले जाया गया.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Flight, Cardiac Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com