विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

IPL के फाइनल में CSK की जीत के बाद क्रेजी फैन ने अजीबोगरीब तरीके से किया सेलिब्रेट, लोग बोले- ये कौन सा भाईरस है

इस जीत के बाद सीएसके के फैंस की खुशी चरम पर थी, सीएसके के एक ऐसे ही फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इस टीम की जीत बाद अजीबोगरीब तरह से सेलिब्रेट करता दिखा.   

IPL के फाइनल में CSK की जीत के बाद क्रेजी फैन ने अजीबोगरीब तरीके से किया सेलिब्रेट, लोग बोले- ये कौन सा भाईरस है
सीएसके की जीत के बाद इस फैन ने खुशी के मारे मचा दी तोड़फोड़

भारत में क्रिकेट एक खेल ही नहीं, बल्कि एक भावना और एक धर्म भी है. आईपीएल के इस पूरे सीजन के दौरान क्रिकेट के प्रेमियों की दीवानगी सिर चढ़ कर बोलती दिखी. वहीं जब फाइनल मैच की बारी आई, तो उन्हें काफी सस्पेंस से गुजरना पड़ा. बीते रविवार को होने वाला गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच का फाइनल मैच टल गया, लेकिन आखिरकार सोमवार को ये मैच हुआ और चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद सीएसके के फैंस की खुशी चरम पर थी, सीएसके एक ऐसे ही फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इस टीम की जीत बाद अजीबोगरीब तरह से सेलिब्रेट करता दिखा.   

यहां देखें वीडियो

दरवाजे पर निकाला अपना इमोशन

ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में आप सीएसके के एक फैन को टीम की जीत के बाद अजीबोगरीब तरीके से खुशी मनाते देख सकते हैं. ये किसी हॉस्टल का वीडियो लग रहा है, जिसमें टैबल पर बैठ कर कुछ लड़के मैच देख रहे होते हैं और जैसे ही सीएसके जीतती है, वो जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं. एक लड़का गेट को पीटता, चीजों को तोड़ता और गला फाड़ कर चिल्लाता दिखता है. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘लड़कियां: लड़कों में कोई इमोशन नहीं होते. एकदम इमोशनलेस होते हैं ये लोग. इस बीच लड़के.'

लोग बोले- ये कौन सा ‘भाईरस' है

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई का वाइब्रेशन मोड ऑन हो गया. वहीं दूसरे ने लिखा, ये किस कैटेगरी का इमोशन है बाबा. जबकि तीसरे ने लिखा, ये कौन सा ‘भाईरस' है पूरे हॉस्टल में फैल गया.

ये भी देखें- आमिर खान पंजाबी फिल्मों में काम करने पर बोले- 'मौका मिला तो फिल्म करना पसंद करूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSK Fan Reaction Video, Viral Video, CSK Fan, Boy Reaction, CSK IPL Final, CSK IPL, CSK, IPL, IPL Match, Emotion, Cricket, Victory Of CSK, IPL Crazy Fan, MS Dhoni, Chennai Super Kings, Csk Win Ipl 2023, M S Dhoni, Csk Winner, Chennai Super Kings Vs Gujarat Titans, Ipl 2023 Final Match Winner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com