विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2023

बाल कटवा रहा था बच्चा, तभी कानों पर पड़ी गाने की धुन, मटकाने लगा गर्दन

वायरल हो रहे इस वीडियो में बाल कटवा रहा आवाज अचानक एक गाना सुनते ही गर्दन मटकाने लगता है. बच्चे का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है

बाल कटवा रहा था बच्चा, तभी कानों पर पड़ी गाने की धुन, मटकाने लगा गर्दन

बच्चे भला किसे पसंद नहीं है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग बच्चों से जुड़े वीडियो देखना और शेयर करना पसंद करते हैं. इनमें से कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसे ही क्यूट से बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा बाल कटवाते नजर आ रहा है, लेकिन इस दौरान बच्चे के कानों में एक गाने की धुन सुनाई देती है, जिसे सुनते ही बच्चा बड़े ही मस्त अंदाज में अपनी गर्दन मटकाने लगता है. यकीनन इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठेगी.

यहां देखें वीडियो

गाना सुनते ही गर्दन मटकाने लगा बच्चा (baby haircut dance video)

बच्चे के इस क्यूटनेस पर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. वीडियो में बच्चे का अंदाज देखकर इंटरनेट पर लोग बच्चे की मासूमियत पर फिदा हो रहे हैं और तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटा सा बच्चा चेयर पर बैठा है. इस दौरान एक शख्स उसके बाल काटते नजर आ रहा है. एक महिला बच्चे का चेहरा पकड़े हुए है, ताकि वो गर्दन ना हिलाए. इस बीच एक गाने की धुन सुनाई देती है, जिसे सुनते ही बच्चा अपनी गर्दन मटकाने लगता है. बच्चे का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है.

बच्चे की मासूमियत पर दिल हार बैठे लोग

सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो hitclipviral_5612 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बच्चे की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. यूं तो बच्चे से जुड़े ऐसे कई वीडियो सामने आते ही रहते हैं, लेकिन वायरल हो रहा यह वीडियो वाकई कमाल का है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cute Boy Video Viral, Baby Dance During His Haircut, Baby Haircut Dance Video, Adorable Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com