विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2019

एक गेंद पर चाहिए थे 6 रन, बिना बॉल खेले जीत गए मुकाबला, देखता रह गया बल्लेबाज, देखें VIDEO

लोकल टूर्नामेंट आदर्श क्रिकेट ग्लब द्वारा मैच खेला गया था. जहां एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे. गेंदबाज ने ऐसी बेवकूफी की कि बिना बॉल खेले जीत गए मुकाबला.

एक गेंद पर चाहिए थे 6 रन, बिना बॉल खेले जीत गए मुकाबला, देखता रह गया बल्लेबाज, देखें VIDEO
एक गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने की ऐसी बेवकूफी कि बिना बॉल खेले जीत गए मुकाबला.

क्रिकेट में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिसका सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ता है. चाहे वो गेंदबाज की गलती हो या फिर बल्लेबाज का अजीबोगरीब शॉट. कभी-कभी तो पूरा मैच ही मजेदार हो जाता है. ठीक ऐसा ही एक मैच हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. भारत में लोकल टूर्नामेंट आदर्श क्रिकेट ग्लब द्वारा मैच खेला गया था. जहां एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे. लेकिन गेंदबाज की बेवकूफी से बिना बॉल खेले बल्लेबाजी कर रही टीम ने मुकाबला जीत लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

ऋषभ पंत को रोहित शर्मा ने BabySitting का दिया ऑफर, पलटकर मिला ये जवाब

 


देसाई और जूनी डोमबिव्ली के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. 5 ओवर के इस मुकाबले में देसाई को 76 रन का टारगेट मिला था. 4.5 ओवर में देसाई 71 रन ही बना पाई थी. एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे. लेकिन गेंदबाज ने लगातार 6 वाइड गेंद डालकर देसाई टीम को आसानी से जिता दिया. बल्लेबाज भी खड़े-खड़े देखता रह गया. गेंदबाजी टीम का कप्तान भी भड़क गया और गेंदबाज पर गुस्सा उतारने लगा. 

ऑस्ट्रेलिया में इस बच्चे ने डाली ऐसी खतरनाक गेंद, जसप्रीत बुमराह भी रह गए हैरान, देखें VIDEO

ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स गेंदबाज का खूब मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इस गेंदबाज को पाकिस्तान भेज देना चाहिए.' वहीं एक ने लिखा- 'देसाई टीम ने जरूर 6 वाइड गेंद फेकने के लिए 500 रुपये गेंदबाज को खिलाए होंगे.' तो एक ने लिखा- 'लगता है अंपायर और बल्लेबाज रिश्तेदार होंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adarsh Cricket Club, Desai Vs Juni Dombivli, 6 Runs In 1 Ball
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com