विज्ञापन

काम करने से इंकार कर..मां-बाप से गुजारा भत्ता मांग रहा है 21 साल का लड़का, बोला-'मुझसे पूछे बिना दिया है जन्म'

Demands parents allowance: सोशल मीडिया पर एक 21 साल के लड़के की अजीबोगरीब जिद चर्चा का विषय बनी हुई है. उसने काम करने से मना करते हुए माता-पिता से गुजारा भत्ता मांगा है और इसके पीछे जो तर्क दिया है, उसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

काम करने से इंकार कर..मां-बाप से गुजारा भत्ता मांग रहा है 21 साल का लड़का, बोला-'मुझसे पूछे बिना दिया है जन्म'
एक 21 साल के युवक का अजब दावा, जन्म देने के लिए पैरेंट्स को ठहराया जिम्मेदार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Youth demanding allowance from parents: क्या आपने कभी सोचा है कि, आपका बच्चा आपसे यह कहे कि आपने उसे पैदा क्यों किया? एक 21 साल के लड़के ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, उसने दुनिया में आने के लिए कभी 'हां' नहीं कहा था. उसका मानना है कि क्योंकि उसके माता-पिता ने उसकी मर्जी के बिना उसे जन्म दिया है, इसलिए अब उसकी जरूरतों को पूरा करना उन्हीं की जिम्मेदारी है.

यह कैसी जिद? (Parental Responsibility and Consent)

लड़के का यह बयान सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया है. जहां ज्यादातर लोग इसे 'आलस' और 'बदमाशी' का नाम दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे एक गहरे दार्शनिक सवाल के तौर पर देख रहे हैं. 21 साल की उम्र में काम न करने का यह फैसला समाज में चर्चा का मुद्दा बन गया है कि, क्या वाकई माता-पिता ही अपनी संतान के हर कदम के लिए हमेशा जिम्मेदार हैं?

पुरानी बहस, नए सिरे से (Anti Natalist Movement and Debate)

यह पहली बार नहीं है जब 'बिना सहमति के जन्म' (Born without consent) का मुद्दा उठा हो. साल 2019 में बिजनेसमैन राफेल सैमुअल ने भी इसी तरह की बात कही थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि आज की पीढ़ी काम के बढ़ते तनाव और भविष्य को लेकर अनिश्चित है, लेकिन जिम्मेदारी से इस तरह भागना किसी भी समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: यहां बहता है 'खूनी' झरना! ब्लड जैसा लाल क्यों दिखता है इसका पानी, चौंका देगी वजह

ये भी पढ़ें:-क्लासरूम या सपनों की दुनिया? परियों की कहानी जैसी दिखती है ये यूनिवर्सिटी, जहां बंक नहीं मारते छात्र!

ये भी पढ़ें:-रेड अलर्ट के बीच एक लैपटॉप ने दिखाई मुंबई की मानसून वाली बेबसी

ये भी पढ़ें:-अजब गजब: क्या आपने ऐसा गांव देखा है जहां सड़कें नहीं, छतों पर चलते हैं लोग? VIDEO उड़ा देगा होश

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parents, Demand, Trending News, Youth, Ajabgajab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com