विज्ञापन

1 लीटर पानी की कीमत 100 रुपये? दिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल

करण औजला के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर पानी की बोतल 100 रुपये में बिकने के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. इंस्टाग्राम पर शेयर क्लिप में वेंडर यह कीमत बताते दिखा. इवेंट में भीड़, अव्यवस्था और ओवरप्राइसिंग की शिकायतों के बीच फैंस ने आयोजकों की आलोचना की.

1 लीटर पानी की कीमत 100 रुपये? दिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

दिल्ली में पंजाबी स्टार करण औजला के मेगा कॉन्सर्ट के बाहर पानी की एक छोटी बोतल को 100 रुपये में बेचे जाने का दावा सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इवेंट्स में बढ़ती ओवरप्राइसिंग को लेकर फैंस के बीच नाराज़गी की लहर पैदा कर दी है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

यह वीडियो इंस्टाग्राम क्रिएटर @thinkaboutjpc ने पोस्ट किया है, जिसमें वह स्टेडियम के बाहर एक वेंडर से पानी की कीमत पूछते हैं. वेंडर बिना झिझक 100 रुपये बता देता है. वीडियो पर लोगों की हैरानी साफ झलक रही है… पोस्ट के कैप्शन में क्रिएटर ने लिखा, 'मतलब कुछ भी!'

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर जम्‍मू-कश्‍मीर में पत्‍थरबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी

इस क्लिप को 32 लाख से ज्यादा व्यूज़ और 67 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

दिल्ली के स्टेडियम में जुटी भारी भीड़

बता दें कि करण औजला ने 28 फरवरी 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने P-Pop Culture India Tour 2026 की धमाकेदार शुरुआत की. करीब 75,000 फैंस के आने की रिपोर्ट है और सिंगर की ज़िप-लाइन एंट्री पूरे इवेंट की मुख्य आकर्षण रही.

मैनेजमेंट पर उठे सवाल

पानी की ऊंची कीमत तो सिर्फ शुरुआत थी. सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने आयोजन व्यवस्था को लेकर शिकायतें शेयर कीं.

  • एंट्री के लिए लंबी-लंबी कतारें
  • कई लोगों के बैंड पास स्कैन न होने की शिकायत
  • भीड़ में धक्का-मुक्की और बहस

फैंस का कहना है कि इतनी बड़ी भीड़ के हिसाब से प्लानिंग कमजोर थी.

'पानी भी लग्ज़री बना दिया क्या?'

वायरल पोस्ट पर यूज़र्स खुलकर असंतोष जता रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, 'टिकट महंगे… खाने-पीने की चीज़ें उससे भी महंगी.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वेन्यू में पहुंचने के बाद लोग मजबूर हो जाते हैं, यही वजह है कि वेंडर्स मनमानी करते हैं.' कई लोगों ने मांग की कि पब्लिक इवेंट्स में पानी जैसी ज़रूरी चीज़ें MRP से ज़्यादा पर नहीं बेची जानी चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com