विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2015

1.4 करोड़ वर्ष पुरानी है पूर्वी अंटार्कटिका की प्राचीन झील पर जमी बर्फ

1.4 करोड़ वर्ष पुरानी है पूर्वी अंटार्कटिका की प्राचीन झील पर जमी बर्फ
प्रतीकात्मक फोटो
न्यूयॉर्क: एक नवीन तकनीक का प्रयोग कर वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की प्राचीन झील पर जमी बर्फ की चादर के बनने की तिथि का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी अंटार्कटिका में बर्फ की यह चादर 1.4 करोड़ वर्ष पुरानी है। यह शोध उस धारणा का समर्थन करता है जिसके अनुसार, 30-50 लाख साल पहले प्लियोसीन (अतिनूतन काल) युग के दौरान भी बर्फ की यह चादर बड़े स्तर पर नहीं पिघली थी, हालांकि तब कार्बन डाइआक्साइड की सांद्रता आज ही के समान थी।

अमेरिका की पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर जेन विलिनब्रिंग का कहना है, "प्लियोसीन युग की तुलना कभी-कभी उस धारणा से की जाती है जहां ग्लोबन वार्मिग के लगातार बढ़ने पर पृथ्वी पर होने वाली बड़ी प्राकृतिक घटनाओं के बारे में सोचते हैं।" विलिनब्रिंग के अनुसार, "यह शोध हमारी उस उम्मीद को बल देता है जहां पूर्वी अंटार्कटिका की बर्फ की चादर वर्तमान और भविष्य के मौसमों के अनुसार टिकी रह सकती है।"

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बर्फ की चादर प्लियोसीन युग के दौरान कुछ स्थितियों में पिघली थी। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह चादर पूरी तरह से लगभग 1.4 करोड़ सालों से जमी है। विलिनब्रिंग और उनके सहयोगियों ने हालांकि इसके इतिहास को स्पष्ट करने की आशा व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने महाद्वीप के पूर्वी हिस्से के मध्य सूखी घाटियों में स्थित अंटार्कटिका के फ्रिस पहाड़ों की यात्रा की है। इस झील की लगभग पैर के बराबर मोटी बर्फ की चादर के नीचे सतह पर विभिन्न पदार्थो का जमाव है, और यह मीठे पानी और विभिन्न जीवाश्मों के लिए जानी जाती है।

इस नई तकनीक की सहायता से वैज्ञानिक झीलें के उन विभिन्न पदार्थो की आयु का आकलन कर पाए हैं और वैज्ञानिकों के अनुसार इन पदार्थो की आयु 1.4 करोड़ साल से 1.75 करोड़ साल के करीब हैं। विलिनबर्ग कहते हैं कि इसका मतलब है कि यह पदार्थ उस समय की तुलना में काफी प्राचीन है जहां लोग यह सोच रहे हैं कि अंटार्कटिका पर ग्लेशियर कम हो रहे हैं। इससे साबित होता है कि अंटार्कटिका में ग्लेशियरों के पिघलने की जो धारणाएं सामने आ रही हैं वह पूरी तरह सही नहीं हैं। यह शोध पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
1.4 करोड़ वर्ष पुरानी बर्फ, पूर्वी अंटार्कटिका, प्राचीन झील, 1.4 Crore Year Old Ice, East Antarctica, Ancient Lake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com