Khelo India: खेलो इंडिया युवा खेलों के दौरान लड़कों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में मंगलवार को कांस्य पदक जीतने वाले महाराष्ट्र के भारोत्तोलक शुभम विजय कालभोर (Shubham Vijay) अपनी इस कामयाबी पर खुश हैं.
कालभोर ने खेलो इंडिया युवा खेलों में स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 240 किलोग्राम वजन उठाया और तीसरे स्थान पर रहे.
उन्होंने ‘‘पीटीआई-भाषा'' से कहा,‘‘मैंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिश की. मैं अगर थोड़ा वजन और उठा लेता, तो रजत पदक जीत सकता था. अगली बार मैं बेहतर तैयारी के साथ खेलूंगा.'' कालभोर ने बताया कि उनका परिवार महाराष्ट्र के पुणे के पास ग्रामीण इलाके में खेती करता है और सब्जियां उगा कर बेचता है. उन्होंने कहा,‘‘मैं पहले किक बॉक्सिंग खेलता था. मेरे चाचा ने मुझे भारोत्तोलन के लिए प्रेरित किया.''
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
कालभोर ने कहा कि उन्होंने दो साल तक अपने गांव में ही भारोत्तोलन का प्रशिक्षण लिया और बाद में एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र में खेल के गुर सीखे. खेलो इंडिया युवा खेलों में महाराष्ट्र के इस नौजवान खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने उनके दादा तुकाराम मारुति कालभोर भी इंदौर पहुंचे थे. कालभोर की कामयाबी को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उनके गदगद दादा ने कहा,‘‘आप हमारे चेहरे की हंसी देखिए. हम सब बहुत खुश हैं. शुभम हमारे पूरे परिवार का पहला खिलाड़ी है जो इस मुकाम पर पहुंचा है.'‘
खेलो इंडिया युवा खेलों में लड़कों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के शंकर लापुंग ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 248 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि असम के सिद्धांता गोगोई ने कुल 243 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं