अदन:
यमन में सरकार समर्थक अरब गठबंधन ने रविवार को ईरान समर्थित विद्रोहियों पर हवाई हमले तेज कर दिए और जमीनी संघर्ष भी तेज हो गए, जबकि दोनों पक्षों ने नए संघर्ष विराम का संयुक्त राष्ट्र का आह्वान नजरअंदाज कर दिया.
72 घंटे का संघर्षविराम बुधवार की मध्यरात्रि से ठीक पहले शुरू हुआ था, जिसके तहत यमन में सहायता पहुंचाने की मंजूरी दी गई. देश में युद्ध से हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोगों बेघर एवं भूखे हैं. संघर्षविराम शनिवार मध्यरात्रि को आधिकारिक रूप से खत्म हो गया.
यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इस्माइल ओल्द चेक अहमद ने नए संघर्षविराम की अपील करते हुए कहा था कि संघर्षविराम के दौरान मानवीय मदद उन जगहों तक पहुंची, जहां पहले मदद पहुंचाना संभव नहीं था.
लेकिन यमन के विदेश मंत्री अब्दुलमलिक अल मेखलफी ने आह्वान को 'बेकार' बताया और विद्रोहियों पर संघर्षविराम को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.
पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सलेह के वफादार सैनिकों, सैन्य अधिकारियों और विद्रोहियों के नियंत्रण वाली मीडिया ने कहा कि गठबंधन बल के लड़ाकू विमानों ने सना में स्थित शिया विद्रोहियों एवं उनके सहयोगियों के ठिकानों पर निशाना साधा. विद्रोहियों के नियंत्रण वाली वेबसाइट सबान्यूज डाट नेट ने राजधानी सना पर नौ हवाई हमले किए जाने की जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि तड़के हुए हवाई हमले में सना के पूर्व में स्थित मारिब शहर और दक्षिणपश्चिमी प्रांत ताएज में विद्रोहियों के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यमन, ईरान, अरब गठबंधन, Yemen, Iran, Arab Alliance