विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नहीं की है कोई दखलंदाजी : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

पुतिन का यह साक्षात्कार कल‘ एनबीसी’ टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था. उन्होंने कहा, ‘‘ आखिर आपने यह कैसे तय कर लिया कि मैंने और किसी रूसी अधिकारी ने इसे करने की इजाजत दी होगी.’’

Also Read in
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नहीं की है कोई दखलंदाजी : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
फाइल फोटो
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अगर किसी रूसी नागरिक ने दखल किया तो इससे उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के प्रयासों को क्रेमलिन से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. गौरतलब है कि अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप के आरोप लगे हैं और इनकी जांच हो रही है. पुतिन का यह साक्षात्कार कल‘ एनबीसी’ टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था. उन्होंने कहा, ‘‘ आखिर आपने यह कैसे तय कर लिया कि मैंने और किसी रूसी अधिकारी ने इसे करने की इजाजत दी होगी.’’  स्पेशल काउंसिल रॉबर्ट मुलर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान में रूसी साठगांठ के आरोपों की व्यापक जांच कर रहे हैं. आरोप है कि ट्रंप को राष्ट्रपति बनाने में रूस की मदद ली गयी थी.

पिछले महीने मुलर ने 13 रूसी नागरिकों और तीन रूसी कंपनियों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान का कथित रूप से समर्थनकिया, उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की छवि धूमिल की और चुनावी प्रक्रिया में दखल दिया था. इन आरोपों पर पुतिन ने कहा, ‘‘ अगर वे रूसी नागरिक हैं तो इससे क्या हुआ?’’ 

पुतिन ने कहा, ‘‘14.6 करोड़ रूसी नागरिक हैं. तो क्या हुआ? मुझे कोई परवाह नहीं. मेरा इससे क्या लेना देना हो सकता है. वे तो रूसी राज्य के हितों का प्रतिनिधित्व भी नहीं करते.’’उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हमने अमेरिका पर प्रतिबंध लगाया है? लेकिन अमेरिका ने तो हम पर प्रतिबंध लगाया.’’ 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vladimir Putin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com